Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडस्ट्री के इस दिग्गज का हुआ निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री के इस दिग्गज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके जाने से फैंस और परिवार को गहरा सदमा लगा है.

---विज्ञापन---

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री के दिग्गज प्रोड्यूसर का निधन हो गया है. ‘Terminator 3: Rise of the Machines’ और ‘Terminator Salvation’जैसी फिल्मों से जबरदस्त पहचान बनाने वाले इस सितारे के दुनिया छोड़कर जाने की खबर ने उनके फैंस और परिवार को सदमा दिया है, उनके फैंस और सहयोगी लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा

हॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर मोरित्ज बोरमैन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 1 जुलाई को म्यूनिख में अंतिम सांस ली. उनके निधन की पुष्टि उनके लंबे समय से सहयोगी और प्रोड्यूसर पार्टनर एरिक कोपेलोफ और फिलिप शुल्ज-डेले ने की है. बताया गया है कि उनकी मौत नेचुरली हुई है.

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री के दिग्गज रहे मोरित्ज बोरमैन

मोरित्ज बोरमैन उन चुनिंदा प्रोड्यूसर्स में गिने जाते थे. जिन्होंने यूरोपीय सिनेमा और हॉलीवुड के बीच एक मजबूत रचनात्मक और व्यावसायिक पुल बनाया. उन्होंने अपने करियर में 25 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया और कई बड़े फिल्मकारों के साथ काम किया. खासतौर पर निर्देशक ओलिवर स्टोन के साथ उनकी जोड़ी काफी सफल रही. दोनों ने ‘Alexander’, ‘World Trade Center’, ‘W’, ‘Savages’ और ‘Snowden’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया.

इस फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी

बोरमैन को सबसे ज्यादा पहचान ‘Terminator 3: Rise of the Machines’ और ‘Terminator Salvation’ जैसी फिल्मों से मिली. इसके अलावा उन्होंने ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘The Quiet American’ और ‘Under the Volcano’ जैसी चर्चित फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया. इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि आलोचकों के बीच भी अपनी खास जगह बनाई.

---विज्ञापन---

फिल्ममेकिंग की दुनिया का चमकता चेहरा

उनके साथियों ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मोरित्ज सिर्फ एक सफल प्रोड्यूसर ही नहीं, बल्कि बेहद उदार, ईमानदार और सिनेमा के प्रति जुनूनी इंसान थे. उनका मानना था कि अच्छी कहानियां दुनिया की किसी भी भाषा और सीमा से बड़ी होती हैं. यही सोच उन्हें इंडिपेंडेंट फिल्ममेकिंग की दुनिया का अहम चेहरा बनाती है.

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

मोरित्ज बोरमैन के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म प्रेमियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने ‘टर्मिनेटर’ जैसी फिल्मों को याद करते हुए लिखा कि उनके काम ने एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया. वहीं कुछ यूजर्स ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की.

---विज्ञापन---

मोरित्ज बोरमैन का आखिरी प्रोजेक्ट

जर्मनी में जन्मे बोरमैन का आखिरी प्रोजेक्ट निर्देशक जॉन ली हैनकॉक की एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी. जिसमें जोनाथन बेली, लेकीथ स्टैनफील्ड और लॉरा डर्न नजर आने वाले हैं. हालांकि, इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. अपने शानदार काम और यादगार फिल्मों के जरिए मोरित्ज बोरमैन हमेशा सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगे.

First published on: Jul 03, 2026 11:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola