Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, फोटो शेयर कर बेबी गर्ल का नाम किया रिवील

Lily Collins Welcomes Baby Girl: 'एमली इन पेरिस' की मशहूर एक्ट्रेस के घर किलकारी गूंजी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बेबी गर्ल की फोटो शेयर कर नाम भी रिवील किया है।

---विज्ञापन---

Lily Collins Welcomes Baby Girl: फेमस वेब सीरीज ‘एमली इन पेरिस’ की एक्ट्रेस लिली कोलिन्स ने गुड न्यूज सुनाई है। एक्ट्रेस और उनके पति चार्ली मैकडॉवेल ने सेरोगेसी के जरिए बेबी गर्ल का वेलकम किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बेबी गर्ल का नाम भी रिवील किया है। इस खबर से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। वो कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कपल ने बेबी गर्ल का नाम क्या रखा है?

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

लीली और उनके पति चार्ली ने सोशल मीडिया पर बेबी गर्ल की क्यूट सी फोटो शेयर की है। इसमें एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें नाम भी रिवील किया है। उन्होंने लिखा, ‘हमारी दुनिया में आपका स्वागत है, टोव जेन मैकडॉवेल। हमारे सेरोगेसी के सफर और इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan पर बड़ा आरोप, डॉक्टर को रिश्वत देकर सच छुपाने का दावा!

---विज्ञापन---

फैंस ने दी बधाई

वहीं इस खुशखबरी के बाद पोस्ट में उनके फैंस और क्लोज फ्रेंड्स ने खूब बधाईयां दीं। एक यूजर ने लिखा, ‘ओह माय गुडनेस, आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वाह क्या खूबसूरत नाम है।’ वहीं फैंस और फ्रेंड्स के साथ-साथ उनके परिवार के लोग भी कपल के लिए काफी खुश हैं।

2021 में हुई थी कपल की शादी

लीली ने चार्ली मैकडॉवेल से साल 2021 में कोलोराडो के डनटन हॉट स्प्रिंग्स में शादी की थी। बता दें चार्ली मशहूर स्टार मैल्कम मैकडॉवेल और मैरी स्टीनबर्गन के बेटे हैं। वहीं लीली दिग्गज ड्रमर फिल कोलिन्स की बेटी हैं। लीली को ‘एमली इन पेरिस’ सीरीज से काफी प्यार मिला था। फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद भी आई थी। वहीं लीली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss विनर की Roadies 20 में एंट्री? गैंग लीडर बन लगाएंगे कंटेस्टेंट की क्लास

First published on: Feb 01, 2025 09:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola