Friday, 4 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

वंदे मातरम विवाद पर शर्मिला टैगोर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, ‘बोले-बेगम बनकर हिंदू धर्म भूल गईं…’

मुकेश खन्ना ने हाल ही में शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम वाले बयान को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने एक्ट्रेस के बयान पर नाराजगी जताई है और कहा है कि इस्लाम धर्म में शादी के बाद हिंदू धर्म भूल गई हैं.

Sharmila Tagore-Mukesh khanna
Sharmila Tagore-Mukesh khanna

मुकेश खन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर ही किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए और खुलकर बोलते दिखाई देते हैं. बीते दिनों उन्होंने वंदे मातरम का समर्थन किया था और ये भी कहा था कि वंदे मातरम को नेशनल एंथम बना देना चाहिए. इस बीच वंदे मातरम को लेकर विवाद चल रहा है और इसपर शर्मिला टैगोर ने भी अपना रिएक्शन दिया था. वहीं, अब मुकेश खन्ना ने शर्मिला के बयान पर रिएक्ट किया है और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई है.

शर्मिला टैगोर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा

दरअसल, द फ्री प्रेस जर्नल के साथ बात करते हुए मुकेश ने शर्मिला के बयान पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, “आखिर दूसरे धर्म को लेकर चिंताएं वंदे मातरम को देखने के नजरिए को क्यों प्रभावित करें. वो अपनी समझ के हिसाब से बोल रही हैं. मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा. शायद अपना पक्ष समझाते समझाते उन्होंने ये कह दिया कि दूसरे धर्म के लोग उसे समझ या स्वीकार नहीं करेंगे.”

---विज्ञापन---

शर्मिला को मुकेश ने याद दिलाई बंगाल की संस्कृति

मुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके. उन्होंने इस बीच पटौदी परिवार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “क्या आपको शादी के बाद ही एहसास हुआ कि इस्लाम भी है? जब आप बेगम बनीं, क्या तब आपको एहसास हुआ कि मुसलमान अलग धर्म मानते हैं?आपने शादी के लिए आयशा बेगम बनना स्वीकार किया, लेकिन आज आप आयशा बेगम बनकर बोल रही हैं. मुझे हैरानी है कि पूरी जिंदगी हिंदू धर्म के साथ रहने के बाद अचानक आपको दूसरे धर्म की चिंता होने लगी है. आप बंगाल में पली बढ़ी हैं, जहां काली पूजा इतने बड़े पैमाने पर होती है. आप बंगाली संस्कृति और बंगाली फिल्मों के बीच बड़ी हैं. फिर अब अचानक आपको क्यों लग रहा है कि दूसरे धर्म के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे.”मुकेश खन्ना ने 33 करोड़ देवी देवताओं को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा एक ही भगवान है, जो निराकार है. बिना रूप का है.

मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम को लेकर आगे कहा कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, क्योंकि गीत में हिंदू देवी देवताओं का जिक्र किया गया है. लेकिन ये यहीं तक सीमित नहीं था, उन्हें इससे भी दिक्कत थी, क्योंकि वो खुद के अलावा किसी और के आगे सिर नहीं झुकाते. वंदे मातरम के कई वर्जन हैं, जिसमें से लता मंगेशकर, हेमंत कुमार और ए.आर रहमान से जुड़े वर्जन भी है. आखिर में मुकेश ने कहा कि देश के लोगों को देश और उसके राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘वंदे मातरम’ पर छिड़ा कंगना रनौत और शर्मिला टैगोर के बीच विवाद, भड़कीं ‘क्वीन’ ने जमकर सुनाई खरी खोटी

First published on: Sep 04, 2026 01:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola