प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MDM स्टूडियोज की मिर्जापुर द मूवी का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया. फिल्म रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस की है. इस मूवी में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म रिलीज होते ही ये लगातार ट्रेंड कर रही है. मूवी को लेकर लोग अपनी राय बता हैं कि उन्हें ये कैसी लगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं दर्शकों को रिव्यू पर.
यहां पढ़ें फिल्म रिव्यू
मिर्जापुर को लेकर यूजर्स लगातार ट्विटर पर पोस्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “#Mirzapur The Movie वेब सीरीज से भी ज्यादा जबरदस्त है. कहानी, स्क्रीनप्ले, प्लॉट, पॉलिटिक्स, बदला, एक्शन, डायलॉग और BGM – सब कुछ बड़े पर्दे पर और भी बड़ा, डार्क और ज़बरदस्त लगता है.
MIRZAPUR: THE MOVIE — 4.5/5 ⭐#MirzapurTheMovie is even more powerful than the web series! The story, screenplay, plot, politics, revenge, action, dialogues and BGM everything feels bigger, darker and more intense on the big screen. 🔥 pic.twitter.com/4ZAtVtHLtl
— Shahid Ivaan (@ShahidIvaan) September 4, 2026
एक अन्य यूजर ने लिखा, “कड़क’ पहला हाफ… शुरुआत थोड़ी धीमी थी, लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ा, यह और बेहतर होता गया. इंटरवल से पहले का बिल्ड-अप ज़बरदस्त था. लग रहा है कि दूसरा हाफ भी धमाकेदार होने वाला है. #Mirzapur The Movie.
KADAK 1st Half.. Started a little slow, but it kept getting better and better as it went on. The build-up towards the interval was damn good. 2nd half lag raha banger hone vala hai ! #MirzapurTheMovie pic.twitter.com/JFa3f2hF9L
— dk (@thefilmyyguyy) September 4, 2026
एक और यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, “#Mirzapur के मेकर्स ने फिल्म के जमीनी स्तर पर प्रमोशन का काम बहुत शानदार ढंग से किया है. वे अपने दर्शकों को अच्छी तरह समझते हैं और उन्होंने बड़े-बड़े होर्डिंग्स और ज़बरदस्त विज़िबिलिटी के ज़रिए B और C-टियर शहरों में भी स्मार्ट तरीके से अपनी पहुँच बनाई है। इस फ़िल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पूरी उम्मीद है कि #Awarapan 2 के बाद #Mirzapur The Movie बॉलीवुड की अगली हिट फ़िल्म बनने की राह पर है.
The makers of #Mirzapur have done an exceptional job with the film’s ground-level promotions. They know their audience well and have smartly penetrated B & C-tier centres with extensive hoardings and visibility.
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) August 28, 2026
The hype is SUPERB, and in all probability, #MirzapurTheMovie is… pic.twitter.com/QaD6ZMG9wj
वहीं, फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने भी इसको लेकर पोस्ट किया है. उन्होंने फिल्म को लेकर ट्वीट किया, “#One Word Review…Mirzapur The Movie: विनर (शानदार). ज़बरदस्त मास एंटरटेनर… मशहूर वेब सीरीज को बड़े पर्दे का अपग्रेड मिला है – और नतीजा एक ज़बरदस्त, बेरहम और धारदार एंटरटेनर है जो पूरी तरह कामयाब रही है… पक्का हिट. यह ज़रूरी बात है… #MirzapurTheMovie सीरीज़ के किसी लंबे एपिसोड जैसी नहीं लगती… यह एक फ़िल्म जैसी लगती है – बड़ी, जोरदार और कहीं ज़्यादा सिनेमैटिक, जबकि इसमें वही रॉ फ़्लेवर, एटीट्यूड और स्पिरिट है जिसने वेब सीरीज को इतना मशहूर बनाया था. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी राइटिंग [पुनीत कृष्णा] है – तेज-तर्रार, क्रिस्प और पंचलाइन से भरपूर… सत्ता की लड़ाई, बदला, धोखा और इमोशन्स को बहुत समझदारी से बुना गया है, जिससे कहानी पर पकड़ कभी ढीली नहीं पड़ती. हर टकराव में तनाव महसूस होता है, हर बातचीत में एटीट्यूड झलकता है, और कई डायलॉग तो सिनेमा हॉल के बाहर भी लोगों की बातचीत का हिस्सा बन जाएंगे. डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहानी को पूरे भरोसे के साथ संभाला है. उन्होंने ड्रामा, एक्शन, ह्यूमर और इमोशन के बीच सही तालमेल बिठाया है और #Mirzapur के असली मिज़ाज (DNA) को बनाए रखा है.
#OneWordReview…#MirzapurTheMovie: WINNER.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 4, 2026
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐
PEAK MASS ENTERTAINER… The iconic web series gets a big-screen upgrade – and the result is a roaring, ruthless, razor-sharp entertainer that works big time… SURE-SHOT HIT. #MirzapurTheMovieReview
This is… pic.twitter.com/0DNPCH66c8
मिर्जापुर द मूवी स्टार कास्ट
मिर्जापुर द मूवी को लेकर बात करें तो फिल्म एक्शन, थ्रिलर और पॉलिटिक्स से भरपूर है. इस मूवी में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, रवि किशन, रसिका दुग्गल, सोनल चौहान, श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र जैसे कलाकार नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- एडवांस बुकिंग में ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़