Thursday, 12 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Avengers: Endgame Encore’ OTT Release: थानोस के बाद अब डॉ. डूम की बारी! OTT पर फिर लौटेगी ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, जानें कब और कहां देखें

Avengers: Endgame Encore OTT Release: फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज से पहले 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Avengers: Endgame Encore OTT Release: एवेंजर्स फ्रेंचाइजी के फैंस बड़ी ही बेसब्री से अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस बीच मार्वल ने फैंस को अपने सुपरहीरोज से मिलने का एक और मौका दिया है. दरअसल, ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया है. ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ की री-रिलीज से मिली सफलता के बाद अब मेकर्स इसे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. चलिए जानते हैं कि आप ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ को कब और कहां देख सकते हैं.

कब और कहां देखें ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’?

‘एंडगेम’ का स्पेशल एडिशन ऑफिशियली दुनिया भर में Disney+ पर रिलीज किया जाएगा. यह एपिक फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की ऑफिशियल रिलीज से पहले 13 नवंबर, शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. अब फैंस मार्वल की री-रिलीज का वर्जन ऑनलाइन देख पाएंगे. इसमें आने वाली MCU फिल्म में होने वाली घटनाओं की थोड़ी जानकारी देने के लिए कुछ नए क्लिप भी शामिल किए गए हैं.

---विज्ञापन---

‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ की कहानी

फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ में इनफिनिटी सागा का अंत दिखाया जाएगा. यह फिल्म थानोस के गायब होने और उसके बाद हुई उस भयानक घटना के पांच साल बाद शुरू होती है, जिसमें दुनिया की आधी आबादी खत्म हो गई थी. बाकी एवेंजर्स इस स्थिति से निपटने की कोशिश करते हैं और अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके दुनिया को बचाने की कोशिश करते हैं.

फिल्म की कमाई

फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ जब सितंबर में दुनिया भर के थिएटरों में रिलीज हुई थी, तो इस री-रिलीज में फैंस के लिए बोनस फुटेज और ‘डूम्सडे’ का खास टीजर भी जारी किया गया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, री-रिलीज की मदद से MCU फिल्म ने अब 2.9 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है, जिससे यह फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसके बाद ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ का नंबर आता है.

First published on: Nov 12, 2026 04:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो