Thursday, 12 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझे खुद से नफरत होने लगी थी’, मुनव्वर ने बताई दूसरी शादी करने की असली वजह

Munawar Faruqui: कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने सानिया मिर्जा से बातचीत में अपनी दूसरी शादी की असली वजह बताई है. उन्होंने खुलासा किया कि पहली शादी टूटने के बाद वह अपनी जिंदगी से नाखुश थे और बेटे के बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने मेहजबीन कोटवाला से शादी करने का फैसला किया.

munawar faruqui mehzabeen coatwala

Munawar Faruqui: ‘बिग बॉस 17’ के विनर और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और इमोशनल खुलासा किया है! टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ बातचीत में मुनव्वर ने बताया कि शो जीतने के बाद जब उन्हें चारों तरफ से अटेंशन मिल रही थी, तब वह अंदर से टूट चुके थे और उन्हें खुद से नफरत होने लगी थी. अपने 6 साल के बेटे की परवरिश और जिंदगी को सही ट्रैक पर लाने के लिए ही उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला संग दूसरी शादी करने का फैसला लिया था.

‘बिग बॉस’ में जाने से पहले बेटे को छोड़ा था बहन के घर

मुनव्वर ने बताया कि पहली शादी से उनका 6 साल का एक बेटा है. जब वह ‘बिग बॉस 17’ में जा रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि उनकी पहली पत्नी किसी और से शादी करने जा रही हैं और वह बेटे को अपने साथ नहीं ले जाना चाहतीं. ऐसे मुश्किल वक्त में मुनव्वर ने अपने बेटे को अपनी बहन के घर छोड़ा था और वादा किया था कि शो से बाहर आने के बाद वह उसे अपने साथ रखेंगे.

---विज्ञापन---

शो जीतने के बाद मिल रही अटेंशन बेटे के लिए नहीं थी ठीक

बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर को खूब शोहरत और काम मिलने लगा था, लेकिन निजी तौर पर वह काफी परेशान थे. उन्होंने कहा कि चारों तरफ से मिल रही अटेंशन और भागदौड़ भरी जिंदगी उनके छोटे बेटे की परवरिश के लिए बिल्कुल सही नहीं थी. वह नमाज पढ़ते-पढ़ते रोने लगते थे और अपनी जिंदगी के सेटल होने की दुआ मांगते थे.

कमरे में खुद को कर लिया था बंद, होने लगी थी खुद से नफरत

मुनव्वर ने अपने मानसिक संघर्ष को साझा करते हुए बताया कि एक दौर ऐसा आया जब उन्होंने तीन से चार दिनों तक खुद को लिविंग रूम में बंद कर लिया था. बाहर से सब ठीक दिख रहा था, लेकिन जैसे ही वह कमरे से बाहर निकलते थे, उन्हें खुद से नफरत होने लगती थी. इसी घुटन और नाखुशी के बीच उन्हें अहसास हुआ कि अब उन्हें दूसरी शादी करके घर बसा लेना चाहिए.

---विज्ञापन---

एक महीने के अंदर मेहजबीन कोटवाला से की थी शादी

‘बिग बॉस’ के बाद एक कॉमन दोस्त के जरिए मुनव्वर की मुलाकात मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से हुई. मेहजबीन का भी तलाक हो चुका था और उनकी एक बेटी थी. दोनों के हालात एक जैसे थे, जिसके चलते मुनव्वर ने बिना देर किए उन्हें प्रपोज कर दिया और महज एक महीने के भीतर मई 2024 में दोनों ने निकाह कर लिया.

मई 2026 में बेटी बारीराह का किया वेलकम

मुनव्वर ने अपनी पत्नी मेहजबीन की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद ‘स्वीट गर्ल’ बताया, जिन्होंने उनके परिवार को संभाला. गौरतलब है कि मई 2024 में शादी के बंधन में बंधने के बाद मुनव्वर और मेहजबीन ने मई 2026 में अपनी प्यारी बेटी बारीराह का इस दुनिया में स्वागत किया और अब वे एक खुशहाल परिवार के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 12, 2026 04:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो