Thursday, 12 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan-Excel Entertainment: आमिर खान और फरहान अख्तर ने मिलाया हाथ, OTT को टक्कर देने आ रहा नया प्लेटफॉर्म!

Aamir Khan Productions and Excel Entertainment Join Hands: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के आमिर खान प्रोडक्शंस और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक बड़े प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया है।.

Aamir Khan Productions and Excel Entertainment Join Hands: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और फरहान अख्तर साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं. दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक बड़े माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया है. भारत में जिस तरह से शॉर्ट-फॉर्म एंटरटेनमेंट मार्केट उभर रहा है, ऐसे में इन दोनों बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउस के लिए यह एक बड़ा कदम है. इस वेंचर को एक बड़े कंटेंट इकोसिस्टम के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो मोबाइल पर देखे जाने वाले शॉर्ट-फॉर्म एंटरटेनमेंट की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

खास पार्टनरशिप…

पिछले काफी समय से डेवलप हो रहे आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट के इस वेंचर में मौजूदा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP), ओरिजिनल कंटेंट और खास क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप शामिल होगी. इसके साथ ही, डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी इसके साथ जुड़ गई है. यह प्लेटफॉर्म दोनों प्रोडक्शन हाउस की मौजूदा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) लाइब्रेरी का इस्तेमाल करेगा और साथ ही खास तौर पर माइक्रोड्रामा फॉर्मेट के लिए ओरिजिनल कंटेंट बनाने में इन्वेस्ट करेगा.

---विज्ञापन---

प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे…

इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म कई जाने-माने डिजिटल और यूट्यूब क्रिएटर्स के साथ एक्सक्लूसिव कंटेंट पार्टनरशिप करने की प्रोसेस में है. उम्मीद है कि इस कदम से फेमस डिजिटल टैलेंट और उनकी ऑडियंस इस प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे, साथ ही दोनों प्रोडक्शन हाउस द्वारा तैयार किया गया कंटेंट भी यहां उपलब्ध होगा.

जल्द होगी घोषणा…

इस वेंचर के साथ एक बड़ा टेलीकॉम पार्टनर भी जुड़ा है, जिससे डिस्ट्रीब्यूशन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचने में मदद मिलेगी. ऐसे बाजार में जहां मोबाइल पर कंटेंट देखने का ट्रेंड नए एंटरटेनमेंट फॉर्मेट्स को बढ़ावा दे रहा है, यह अग्रीमेंट प्लेटफॉर्म को बड़े स्तर पर ले जाने में अहम साबित हो सकता है. इसको लेकर जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है, जिसमें आने वाले हफ्तों में प्लेटफॉर्म, इसकी लॉन्च स्ट्रैटेजी और कंटेंट की लिस्ट के बारे में नए अपडेट आ सकते हैं.

First published on: Nov 12, 2026 01:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो