Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. हाल ही में कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण 9’ के नए एपिसोड में पहुंचीं. जहां उन्होंने मदरहुड के साथ आने वाले इमोशनल और फिजिकल बदलावों के बारे में बात की. उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टपार्टम फेज के दौरान उन्होंने आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और पत्रलेखा से कैसे बात की.
मुझे ऐसी औरतें चाहिए…
कियारा ने कहा, ‘कभी-कभी आप बस एक आउटलेट चाहते हैं. यह किसी भी नई मां के लिए एक बड़ा बदलाव होता है कि औरतें सच में औरतों को समझती हैं. जब मुझे पता चला कि मैं पहली बार प्रेग्नेंट हूं, तो पहले तीन महीने बहुत मुश्किल थे. आपको मतली और हार्मोन में बदलाव होते हैं. उस समय हमने सोचा कि हम किसी को नहीं बताएंगे. मैंने कहा कि मुझे अपनी मां और सास से बात करने की जरूरत है. मुझे ऐसी औरतें चाहिए जो मुझे समझें.’
आलिया, कैटरीना और पत्रलेखा ने की मदद
करण ने फिर बताया कि वह पोस्टपार्टम फेज में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और पत्रलेखा को कॉल करती थीं. कियारा ने आगे कहा, ‘हम एक-दूसरे का हालचाल पूछ रहे थे. हम सब एक ही फील्ड में हैं. मुझे याद है कि मैंने उन्हें (आलिया को) कॉल किया था और शूटिंग पर वापस जाने के बारे में पूछा था और समझा था कि हम यह कैसे कर सकते हैं. आपकी प्रायोरिटी आपका परिवार भी है और काम पर आप प्रोफेशनल हैं. आप इन दोनों दुनियाओं को इस तरह कैसे मिलाते हैं कि आपको कभी-कभी गिल्टी महसूस न हो? मॉम गिल्ट तो बस होता है.’
7वें दिन ‘रामायण’ का जलवा
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने 7वें दिन 70.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 511.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने 7 दिनों में 934.55 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है.