Tuesday, 16 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

संचिता उगले के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस का निधन, जन्मदिन के अगले दिन मिली मृत

'One Love' star Ece Irtem dies: संचिता उगले के बाद अब एक और टीवी एक्ट्रेस का निधन हो गया. जन्मदिन के अगले ही दिन 35 साल की एक्ट्रेस की मौत हो गई.

---विज्ञापन---

'One Love' star Ece Irtem dies of heart attack at 35
'One Love' star Ece Irtem dies of heart attack at 35

‘One Love’ star Ece Irtem dies: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का हाल ही में निधन हो गया. वहीं अब टीवी इंडस्ट्री से एक और बेहद दुखद खबर सामने आई है. तुर्की टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस ईसे इरतेम ने दुनिया को अलविदा कह दिया. महज 35 साल की उम्र में ईसे इरतेम निधन हो गया है.

सुपरहिट टीवी ‘वन लव’ से मिली थी पहचान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईसे इरतेम अपने जन्मदिन के ठीक दूसरे दिन बाद घर पर बेहोश अवस्था में मिलीं. जांच में सामने आया है कि उनकी मौत हार्ट अटैक हुई है. बता दें ईसे इरतेम ने सुपरहिट टीवी ड्रामा ‘वन लव’ में इशिल के किरदार निभाकर बड़ी पहचान हासिल की थी. ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

जन्मदिन के अगले दिन हुई मृत्यु

ईसे इरतेम का जन्म 14 जून 1991 को हुआ था. हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन इसके अगले ही दिन उनके निधन की खबर सामने आ गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने घर पर मां के साथ मौजूद थीं. अगली सुबह उन्हें अपने घर में अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद एक्ट्रेस को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. शुरुआती जानकारी में मौत की वजह संदिग्ध हार्ट अटैक बताई जा रही है. हालांकि विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.

---विज्ञापन---

वकील ने खारिज की सुसाइड की खबर

पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि एक्ट्रेस ने सुसाइड किया है. वहीं एक्ट्रेस के वकील उगुर गोककोयुन ने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि ईसे इरतेम की मौत को लेकर फैल रही आत्महत्या की बातें सही नहीं हैं. उन्होंने इन अफवाहों को बिल्कुल गलत बताया.

टीवी एक्ट्रेस ईसे इरतेम ने पॉपुलर तुर्की टीवी ड्रामा ‘वन लव’ से जबरदस्त पहचान हासिल की थी. शो में उन्होंने इशिल नाम का जबरदस्त किरदार निभाया था. ये शो दर्शकों को बेहद पसंद आया था. इस शो की वजह से ईसे इरतेम को तुर्क के वाला बाकी देशों में भी खूब सराहना मिली थी. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

First published on: Jun 16, 2026 09:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola