Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं शिखर धवन की नई गर्लफ्रेंड सोफी? जिसने क्रिकेटर संग प्यार का किया इजहार

Shikhar Dhawan and Sophie Shine: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रिश्ता कंफर्म कर लिया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर सोफी कौन हैं?

---विज्ञापन---

Shikhar Dhawan and Sophie Shine: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद क्रिकेटर की लाइफ में प्यार ने दस्तक दे दी है। वहीं उनकी नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने शिखर संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए प्यार का सारेआम ऐलान कर दिया है। सोफी ने शिखर के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया है। वहीं सोफी ने शिखर के साथ इंस्टा पर कोलैब भी किया। फैंस इस खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर शिखर की नई गर्लफ्रेंड सोफी कौन हैं?

यह भी पढ़ें: Raid 2 या Bhootni, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन किसका डर और कमाई पर क्या असर?

---विज्ञापन---

कौन हैं सोफी?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। वहीं पेशे से वो एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। सोफी ने आयरलैंड के कैसल रॉय कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। फिलहाल वो अबू धाबी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेजिडेंट भी हैं। वहीं सोफी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने क्लासी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर चर्चाओं में बनी रहती हैं।

---विज्ञापन---

दो साल से दोस्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफी और शिखर की दोस्ती 2023 से है। हालांकि दोनों ने तब एक-दूसरे के बारे में कभी चुप्पी नहीं तोड़ी। वहीं अब सोफी और धवन ने साथ पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है। फैंस भी इससे काफी खुश नजर आ रहे हैं। कपल की फोटो पर रिएक्ट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

चैंपियंस ट्रॉफी से सुर्खियों में आए

सोफी को 2023 और 2024 के आईपीएल मैच के दौरान भी स्टेडियम में स्पॉट किया जा चुका है। उस दौरान वो पंजाब किंग्स की जर्सी पहने टीम को सपोर्ट करती नजर आई थीं। इसके बाद इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शिखर और सोफी को साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों के प्यार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्रायमेस्टर में परेशान हुई एक्ट्रेस, जल्द दूसरे बच्चे को देंगी जन्म

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2025 07:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola