Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ओ मेरे साजन’ की पहली झलक, शादी के बाद इस फिल्म में साथ नजर आएंगे Rashmika-Vijay, इस दिन रिलीज होगी मूवी

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Film: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में दो रीति-रिवाजों से शादी की. बीते दिनों दोनों की शादी की फोटोज जमकर वायरल हुईं. फैन्स ने इन फोटोज पर खूब प्यार बरसाया. शादी के ठीक बाद दोनों की नई फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है.

---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda MOVIE

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Film: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में दोनों ने उदयपुर में शादी रचाई. कपल के शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं. शादी के बाद कपल ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयार कर रहे हैं. इसी बीच दोनों की नई फिल्म को लेकर भी अपडेट सामने आया है. फिल्म के मेकर्स ने रश्मिका-विजय के फैंस के लिए खास सरप्राइज दिया है.

शादी के बाद Rashmika-Vijay की पहली फिल्म

आने वाली फिल्म ‘राणाबाली’ में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी देखने को मिलेगी. डायरेक्टर राहुल सांकृत्यान की ये तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें विजय 19वीं सदी के ब्रिटिश-शासित भारत में एक साहसी और विद्रोही नायक का किरदार निभा रहे हैं. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट भी ऐलान कर दी है. ये फिल्म इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

फिल्म से नया गाना ‘ओ मेरा साजन’ की पहली झलक

नए पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म से एक बहुत ही खूबसूरत गाना भी रिलीज किया है. इस गाने में रणबाली (विजय देवरकोंडा) और जयम्मा (रश्मिका मंदाना) की शादी और उसके बाद दोनों के बीच के प्रेम को दिखाया गया है. 1 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो सॉन्ग में विजय-रश्मिका शादी के बंधन में बंधकर गृह प्रवेश करते हैं. दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वीडियो के अंत में मेकर्स ने विजय और रश्मिका को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं.

फिल्म में शामिल इस गाने को हिंदी में ‘ओ मेरे साजन’ नाम दिया गया है. इस गाने में श्वेता मोहन और जावेद अली ने आवाज दी है. इसका संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है. वहीं गाने के बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं. अभी सिर्फ गाने की झलक सामने आई है. पूरा गाना बाद में रिलीज किया जाएगा.

First published on: Feb 28, 2026 12:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola