Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Thriller Movies के हैं शौकीन तो OTT पर देखें ये 5 मूवीज, भरपूर मिलेगा सस्पेंस

Top 5 OTT Thriller Movies: ओटीटी पर कई थ्रिलर मूवीज हैं जिन्हें देखकर आप कभी बोर ही नहीं होंगे। वहीं ये मूवीज नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिसट में और कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

Top 5 OTT Thriller Movies: अगर आप भी थ्रिलर मूवीज देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए पांच मूवीज लेकर आए हैं इन्हें देखकर आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे। वहीं आप इन मूवीज को घर बैठकर आराम से देख सकते हैं। आपको ये मूवीज नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार तक मिल जाएंगी। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मवीज शामिल हैं?

The Order

जस्टिन कुर्जेल के डायरेक्शन में बनी ये मूवी आपको बिल्कुल भी बोर नहीं होने देगी। ये मूवी ‘द साइलेंट ब्रदरहुड: द चिलिंग इनसाइड स्टोरी ऑफ अमेरिकाज वायलेंट’ बुक पर बेस्ड है। इसमें जूड लॉ, निकोलस हौल्ट और टाई शेरिडन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Exclusive: Kunal Verma को क्यों फेस करना पड़ा बिग बॉस का रिजेक्शन, अब मेकर्स को दिया बड़ा मैसेज

---विज्ञापन---

Unlocked

ये एक कोरियाई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर मूवी है। इसमें चुन वू-ही, यिम सी-वान और किम ही-वोन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे 17 फरवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। वहीं इसकी कहानी में आपको भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

No Exit

डेमियन पावर के डायरेक्शन में बनी ये थ्रिलर अमेरिकन मूवी भी फ्री टाइम में देखने के लिए बेस्ट चॉइस है। इसे हवाना रोज लियू, डैनी रामिरेज, डेविड रिस्दाल और डेल डिकी ने डायरेक्ट किया है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हो।

---विज्ञापन---

Irul

नसीफ यूसुफ इजुद्दीन के डायरेक्शन में बनी इस हॉरर थ्रिलर मूवी को आप बिंज वॉच कर सकते हैं। इसमें फहाद फासिल और सौबिन शाहिर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हो।

---विज्ञापन---

Nowhere

इस सर्वाइवल थ्रिलर मूवी को अल्बर्ट पिंटो ने डायरेक्ट किया है। इसमें अन्ना कैस्टिलो और तामार नोवास ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं आप इसे अपनी फैमिली के साथ बैठकर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Top 5 Pakistani Drama: दुनियाभर में ट्रेंड होने वाले 5 पाकिस्तानी शो OTT पर देखें

First published on: Feb 20, 2025 04:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola