बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने 9 जून को अपना 40वां बर्थडे बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर मुंबई के जुहू इलाके में एक स्टार-स्टडेड बर्थडे पार्टी भी ऑर्गेनाइज किया। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई फेमस चेहरे नजर आए। एक्ट्रेस के पार्टी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कपूर फैमिली ने बटोरी लाइमलाइट
सोनम कपूर के बर्थडे पार्टी में कपूर फैमिली के ज्यादातर लोगों की मौजूदगी देखी गई। इस दौरान सोनम की कजिन बहनें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अर्जुन कपूर खास अंदाज में पार्टी में पहुंचे। करीना येलो आउटफिट में बेहद ग्लैमरस दिखीं, वहीं करिश्मा ने ब्लैक ड्रेस और रेड लिपस्टिक के साथ क्लासिक लुक कैरी किया। अर्जुन कपूर हमेशा की तरह कैजुअल और कूल लुक में नजर आए।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
जान्हवी और खुशी कपूर ने खींचा ध्यान
पार्टी में सोनम की चचेरी बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। जान्हवी ने ब्लू ग्लैमरस ड्रेस में सबका ध्यान खींचा, वहीं खुशी मोनोक्रोम ड्रेस और स्टाइलिश हैंडबैग के साथ बेहद एलिगेंट लुक में शिरकत दी। खुशी के कथित बॉयफ्रेंड वेदांग रैना भी पार्टी में नजर आए।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अन्य सितारों की भी रही मौजूदगी
बता दें कि बर्थडे पार्टी में सिर्फ कपूर फैमिली ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई और सितारे भी पहुंचे। भूमि पेडनेकर, मसाबा गुप्ता, हर्षवर्धन कपूर, महीप कपूर, अक्षय मारवाह समेत कई सेलेब्स ने सोनम के बर्थडे बैश में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सभी स्टर्स ने अपनी शानदार मौजूदगी से पार्टी में जलवा कायम किया।
View this post on Instagram
पति आनंद आहूजा संग केक काटकर मनाया जश्न
सोनम कपूर ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अपने पति आनंद आहूजा के साथ मिलकर केक काटा और अपने करीबी दोस्तों के साथ ये खास पल सेलिब्रेट किया। पार्टी का माहौल पूरी तरह से ग्लैमर और फैशन से भरपूर रहा और सभी को मौज-मस्ती करते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 ने बढ़ाए 100 करोड़ की तरफ कदम, Thug Life की कमाई रह गई फीकी
‘वीरे दी वेडिंग 2’ से हो सकता है कमबैक
बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ ही सोनम कपूर के कमबैक की चर्चा भी तेज हो रही है। खबरों के मुताबिक, वह अपनी बहन रिया कपूर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग 2’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 OTT रिलीज पर अपडेट, जानें कब-कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म?