Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sky Force के जांबाज हीरो कौन? जिनकी जिंदगी को पर्दे पर लेकर आए Veer Pahariya

Sky Force मूवी में रियल लाइफ हीरो अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या की लाइफ पर स्टोरी आधारित है। उनका किरदार वीर पहाड़िया ने निभाया है। आइए आपको भी बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

Sky Force: बॉलीवुड में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। वीर पहाड़िया ने ‘स्काई फोर्स‘ में अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में डेब्यू किया। मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं ये मूवी रियल लाइफ जांबाज हीरो अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या (Ajjamada Boppayya Devayya) पर आधारित हैं, जिन्होंने अपनी बहादुरी दिखाकर देश की रक्षा की। मूवी में उनका किरदार वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने निभाया है। इस किरदार के लिए उनकी तारीफ भी हो रही है। आज हम आपको रियल लाइफ हीरो अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें?

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर पर नया ट्विस्ट, आरोपी के पिता का दावा फिंगर प्रिंट ने झुठलाया

---विज्ञापन---

महावीर चक्र से हुए सम्मानित

इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या को महावीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। ये अवॉर्ड दूसरा बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है। साल 1965 में देवय्या ने भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम रोल निभाया था। उस दौरान पाकिस्तानी एयरबेस सरगोधा को निशाना बनाकर किए गए एक स्ट्राइक मिशन में उन पर दुश्मन के विमान ने हमला कर दिया था। इस हमले में उनका विमान क्षतिग्रस्त हो गया था और वो लापता हो गए थे। इसके बाद अंदाजा लगाया गया कि उनकी मृत्यु पाकिस्तान के क्षेत्र में हो गई थी। साल 1988 में उनके निधन के करीब 23 साल बाद उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

---विज्ञापन---

कैसे बने रियल लाइफ हीरो?

अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या साल 1932 में कर्नाटक के कुर्ग में जन्में थे। उनके पिता डॉक्टर थे। वहीं साल 1954 में वो भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में नियुक्त हुए। साल 1965 में वो पाकिस्तान-भारत के बीच हुए हवाई युद्ध में शामिल हो गए थे। युद्ध में पाकिस्तानी पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमजद हुसैन के विमान ने उन्हें रोक लिया था, लेकिन इसके बावजूद भी वो बच निकले। उस हमले में उनका विमान क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन उन्होंने फिर भी स्टार फाइटर पर हमला कर उसे मार गिराया। इसके बाद अज्जमादा लापता हो गए, उनके साथ क्या हुआ ये किसी को नहीं पता चला। वहीं भारतीय वायु सेना ने उन्हें रिकॉर्ड में लापता दर्ज कर दिया। इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

---विज्ञापन---

मूवी में दिखाई गई स्टोरी

‘स्काई फोर्स’ मूवी के जरिए उनकी लाइफ की कहानी को दिखाया गया है। वहीं इसमें बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वीर पहाड़िया ने ऑफिसर अज्जमादा का किरदार निभाया है। मूवी में एक्ट्रेस सारा अली खान ने उनकी वाइफ का रोल निभाया है। मूवी में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। मूवी में उनके साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान से आए वोट?’ Elvish के तंज पर Karanveer ने बताई जीत की असली वजह

---विज्ञापन---
First published on: Jan 24, 2025 01:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola