Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पाकिस्तान से आए वोट?’ Elvish के तंज पर Karanveer ने बताई जीत की असली वजह

Karanveer Mehra and Elvish Yadav: बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एल्विश यादव ने अपने पोडकास्ट में करण पर कई सवाल दागे। आइए आपको भी बताते हैं करण ने कैसे किया रिएक्ट?

Karanveer Mehra and Elvish Yadav: बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा अपनी जीत के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। कोई उनकी जीत से खुश है तो कोई उन्हें फर्जी विनर तक कह रहा है। अब हाल ही में करणवीर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के ‘फोडकास्ट’ में बतौर गेस्ट नजर आए। एल्विश ने करण की जीत पर कई आरोप लगाए। एल्विशन ने करण से पूछा कि क्या आपको पाकिस्तान से वोट्स मिले? वहीं अब करण ने एल्विश के इन सवालों पर धांसू रिएक्शन दिया, जिसे सुनकर उनके फैंस भी शॉक्ड रह गए। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर पर नया ट्विस्ट, आरोपी के पिता का दावा फिंगर प्रिंट ने झुठलाया

---विज्ञापन---

एल्विश ने करण पर साधा निशाना

एल्विश के शो ‘एल्विश विद फोडकास्ट’ में हाल ही में करणवीर मेहरा आए। एल्विश के सवालों का बेबाकी से जवाब देने पर एक बार फिर करण सुर्खियों में छा गए हैं। एल्विश ने करण से बिग बॉस की वोटिंग ट्रेंड से लेकर बहुत से सवाल पूछे। एल्विश ने उनकी जीत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने करण से पूछा, ‘रजत दलाल और विवियन डीसेना को सपोर्ट करने वाले काफी ज्यादा लोग थे, फिर भी आप कैसे जीत गए? क्या लगता है आपको किसने वोट्स दिए? कहीं ये वोट्स पाकिस्तान से तो नहीं मिले?’

---विज्ञापन---

क्या बोले करणवीर?

एल्विश के इन सवालों पर करणवीर ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। करण ने कहा, ‘भाई हिंदुस्तान ने ही वोट्स दिए हैं। मुझे लगता है विवियन और रजत के फैंस ने उनसे पैसे लेकर उन्हें वोट्स नहीं दिए और उनके बदले में मुझे वोट्स दे दिए।’ करण का ये रिएक्शन देख एल्विश भी स्माइल करने लगे। वहीं करण का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने किया ट्रोल

करणवीर मेहरा की जीत पर पहले भी कई सवाल खड़े हो चुके हैं। करण को सोशल मीडिया पर बिग बॉस के फैंस ने भी काफी ट्रोल किया था। उनका कहना था कि करण ने मीडिया को खरीदा है, तभी जाकर वो जीत पाए हैं। अगर फैन फॉलोइंग के हिसाब से देखा जाए तो रजत और विवियन की फैन फॉलोइंग करण से कहीं ज्यादा थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती

First published on: Jan 24, 2025 12:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola