Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धर्म कभी गलत नहीं होता…’, पहलगाम हमले पर शोएब इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

पहलगाम हमले पर शोएब इब्राहिम ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि वे इस हमले से बेहद शर्मिंदा हैं। वहीं उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।

---विज्ञापन---

shoaib ibrahim
shoaib ibrahim

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ हाल ही में कश्मीर ट्रिप से लौटे थे। उनकी वापसी के बाद ही पहलगाम में आतंकी हमला हो गया। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हमले के बाद शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को सुरक्षित होने की जानकारी दी थी। इसी को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। अब शोएब ने अपने नए व्लॉग में इस हमले पर अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या बोला है…

व्लॉग में पहलगाम हमले पर की बात

शोएब ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, “दुनिया में कहीं भी आतंकवादी हमला होता है तो इंसानियत सबसे पहले शर्मसार होती है। लेकिन जब हमलावरों के नाम मुस्लिम निकलते हैं तो हमारी शर्मिंदगी दोगुनी हो जाती है। मैं उन लोगों को मुसलमान नहीं मानता, बल्कि इंसान भी नहीं मानता।” शोएब ने कहा कि वह हमले में मारे गए लोगों के लिए बेहद दुखी हैं और इस हरकत के लिए खुद को भी शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

सरकार से की खास अपील

शोएब इब्राहिम ने इस वीडियो में सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा है कि हमले में शामिल आतंकियों को ऐसी सजा दी जाए कि उनकी रूह तक कांप जाए। उन्होंने कहा, “चाहे आतंकी इस देश के हों या किसी और देश के, उन्हें जिंदा पकड़कर चौराहे पर लटकाया जाए।” शोएब ने साफ कहा कि धर्म कभी गलत नहीं होता, गलत तो इंसान होता है।

यह भी पढ़ें:  पैपराजी को देखकर छिपीं अनन्या पांडे, सुहाना खान ने दिए ऐसे रिएक्शन्स, फैंस रह गए दंग

---विज्ञापन---

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

शोएब ने अपने व्लॉग में उन लोगों को भी जवाब दिया जो उन्हें ट्रोल कर रहे थे। कई ट्रोलर्स उन्हें पाकिस्तान चले जाने की बात कह रहे थे। शोएब ने कहा, “क्यों चले जाएं पाकिस्तान? हमारे बाप-दादा ने इस जमीन को चुना था। हम यहीं सजदा करते हैं और यहीं दफन होंगे। कुछ दहशतगर्दों की वजह से पूरी कौम को टारगेट करना गलत है।”
पहलगाम हमले के बाद व्लॉग प्रमोशन को लेकर उठे सवालों पर भी शोएब ने सफाई दी है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि घटना के वक्त वह फ्लाइट में थे और उन्हें हमले की जानकारी नहीं थी। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जब उन्हें लोगों के मैसेज मिले, तब उन्हें पता चला। शोएब ने कहा, “जब मैंने स्टोरी डाली कि हम ठीक हैं और नया व्लॉग जल्द आएगा, तब न्यूज में बस दो-तीन घायल लोगों की खबर थी। मेरा मकसद व्लॉग प्रमोट करना नहीं था।”

शोएब ने उठाए सवाल

शोएब ने अपने व्लॉग में सवाल उठाते हुए कहा कि जब दूसरे व्लॉगर्स रोज वीडियो डाल रहे हैं और फिल्में प्रमोट हो रही हैं तो सिर्फ उन्हें और दीपिका को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? शोएब ने कहा, “बाकी लोग भी अपनी जिंदगी जी रहे हैं, फिर सिर्फ हमें क्यों निशाना बनाया जा रहा है?”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shruti Haasan ने बॉयफ्रेंड को लेकर उठे सवालों का दिया करारा जवाब, कहा- ‘आप समझ नहीं रहे हैं…’

First published on: Apr 27, 2025 11:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola