Sharmila Tagore Throwback: बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिसने अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया। 70 के दशक में एक्ट्रेस ने बिकिनी सीन देकर सनसनी मचा दी थी। बाद में एक्ट्रेस ने मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की और आज एक्ट्रेस की नेटवर्थ 2700 करोड़ है। वहीं उनका बेटा भी बॉलीवुड का सुपरस्टार है। जी हां हम बात कर रहे हैं शर्मिला टैगोर की। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें शेयर करते हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के पहले किसिंग सीन पर बवाल क्यों? जिसकी वजह से बैन हो गई थी फिल्म
शशि कपूर पर था क्रश
शर्मिला टैगोर 70 के दशक की मशहूर हीरोइन में से एक थीं। राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी ऑडियंस को खूब पसंद आती थी। काका के साथ-साथ एक्ट्रेस धर्मेंद्र, देव आनंद और शशि कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। वहीं एक समय था जब एक्ट्रेस को शशि कपूर पर क्रश था। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बिकिनी सीन से मची सनसनी
वहीं एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में शम्मी कपूर के साथ ‘कश्मीर की कली’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘एन इवनिंग इन पेरिस’, ‘आराधना’ और ‘अमर प्रेम’ जैसी कई बेहतरीन मूवीज दी। 1960 से 1970 के दशक की वो टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं। साल 1967 में एक्ट्रेस ने ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ में एक बिकिनी सीन से तहलका मचा दिया था। इसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शर्मिला ने किस क्रिकेटर से रचाई शादी
शर्मिला टैगोर ने फिल्म स्टार्स को छोड़कर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को अपना हमसफर चुना। साल 1968 में एक्ट्रेस ने मंसूर अली खान से शादी कर ली थी। वहीं शादी के बाद एक्ट्रेस ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम आयशा बेगम रख लिया था। आज उनके बेटे सैफ अली खान भी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर में से एक हैं। वहीं नेटवर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस 2700 करोड़ की इकलौती मालकिन हैं।
यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly का ‘अनुपमा’ छोड़ने का बड़ा फैसला, कौन करेगा एक्ट्रेस को रिप्लेस?