Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

25000 फैंस के सामने Emotional हुए Samay Raina, बोले- बहुत प्यार करता हूं…

Samay Raina Gets Emotional: फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना मुंबई में परफॉर्म करने पर इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वह उनसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।

---विज्ञापन---

Samay Raina Gets Emotional

Samay Raina Gets Emotional: फेमस स्टैंड- अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार समय रैना ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ की वजह से नहीं बल्कि अपने इंडिया टूर ‘समय रैना इज अलाइव एंड अनफिल्टर्ड’ के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, समय रैना ने कुछ टाइम पहले ही अपने इंडिया टूर की घोषणा की थी। इस टूर के तहत समय रैना ने ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद मुंबई में परफॉर्म किया। उनके इस इवेंट में एक साथ 25000 लोगों ने हिस्सा लिया। जिसके बारे में बताते हुए समय रैना भावुक हो गए। चलिए जानते हैं कि समय रैना ने क्या कुछ कहा है।

समय के शो में आए 25000 लोग

समय रैना ने कुछ दिनों पहले ही ऐलान किया था कि वह अपने इंडिया टूर ‘समय रैना इज अलाइव एंड अनफिल्टर्ड’ के तहत 29 और 30 अगस्त को मुंबई में परफॉर्म करने वाले हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान भारी आलोचनाओं का सामना करने के बाद ये समय रैना का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है। समय रैना ने अपने मुंबई टूर के परफॉर्मेंस की कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके इस कॉन्सर्ट में 25000 लोग आए थे, जिनके सामने उन्होंने परफॉर्म किया।

---विज्ञापन---

इमोशनल हुए समय रैना

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए समय रैना ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा कि मुंबई… मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुमने मुझे सब कुछ दिया है। यहां मैंने पिछली दो रातों में अपने शहर के 25000 लोगों के लिए परफॉर्म किया। मैं हर उस व्यक्ति का आभारी हूं जो मुझे देखने के लिए इस शो में आए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सारी चीजें उनके लिए बहुत मायने रखती हैं। इस दौरान उन्होंने फैंस के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि मैं आप लोगों से बहुत प्यार करता हूं, भगवान हमेशा आप लोगों पर मेहरबान रहें।

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे Badshah, गुरुजी से पूछा ये सवाल

---विज्ञापन---

अब कहां होगा समय रैना का शो?

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद समय रैना ने धमाकेदार तरीके से कमबैक किया है। उन्होंने अपने ‘स्टिल अलाइव एंड अनफिल्टर्ड’ टूर के 40 हजार टिकट एक घंटे में बेच दिए थे। उन्होंने इस टूर की शुरुआत 15 अगस्त को बेंगलुरु से की थी। इसके बाद उन्होंने 29 और 30 अगस्त को मुंबई में ये प्रोग्राम आयोजित किया। अब उनका ‘स्टिल अलाइव एंड अनफिल्टर्ड’ टूर 6 और 7 सितंबर को कोलकाता में, उसके बाद 19 और 20 सितंबर को चेन्नई में, और 26 से 28 सितंबर तक पुणे में होगा।

First published on: Sep 01, 2025 11:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola