Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Allahbadia Net Worth: कितने अमीर हैं पॉडकास्टर? इंजीनियरिंग करने के बाद बने यूट्यूबर

Ranveer Allahbadia Net Worth: रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में भद्दा कमेंट करने के बाद माफी मांग ली है। आइए आपको उनकी संपत्ति के बारे में बताते हैं?

---विज्ञापन---

Ranveer Allahbadia Net Worth: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया सुर्खियों में छाए हुए हैं। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में भद्दा कमेंट करने के बाद उन पर केस दर्ज हो गया है। काफी बवाल मचने के बाद यूट्यूबर ने अपनी गलती की माफी मांग ली है। रणवीर यूट्यूब के जाने-माने स्टार हैं। उनके पॉडकास्ट शो में नेता से लेकर अभिनेता तक इंटरव्यू दे चुके हैं। रणवीर अपने स्टाइलिश लुक्स और फिटनेस से चर्चाओं में रहते हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर लग्जरी लाइफ जीने वाले रणवीर की नेटवर्थ कितनी है?

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia ने मांगी माफी, India’s Got Latent में किया था अश्लील कमेंट

---विज्ञापन---

मुंबई में पले-बढ़े

रणवीर अक्सर अपने पॉडकास्ट में आए गेस्ट्स से विवादित सवाल पूछने के लिए मशहूर हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि यूट्यूब पर सफल करियर बनाने से पहले रणवीर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर मुंबई में पले-बढ़े हैं। वहीं उन्होंने अपनी स्कूलिंग भी मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है।

---विज्ञापन---

इंजीनियरिंग के बाद शुरू की यूट्यूब जर्नी

रणवीर ने द्वारकादास जीवनलाल संघवी कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हुई है। इसके बाद उन्होंने अपना यूट्यूब का सफर शुरू किया। आज वो कई चैनल चलाते हैं। इनमें से Beerbiceps और Ranveerallahbadia चैनल भी है।

कितनी संपत्ति के मालिक?

यूट्यूबर के चैनल पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। रणवीर अपने यूट्यूब चैनल्स से करीब 35 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 में उनकी 60 करोड़ की संपत्ति आंकी गई। वहीं रणवीर लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास 39.99 लाख की स्कोडा कोडियाक है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Indias Got Latent के कंटेंट पर भड़के CM फडणवीस, बोले- मर्यादाओं का पालन जरूरी

First published on: Feb 10, 2025 04:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola