Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Allahbadia ने मांगी माफी, India’s Got Latent में किया था अश्लील कमेंट

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो इंडिया गॉट लैटेंट में भद्दा कमेंट करने के लिए माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है।

---विज्ञापन---

Ranveer Allahbadia: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील कमेंट करने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। साथ ही उन पर एफआईआर भी दर्ज हो गई। यहां तक की महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके भद्दे कमेंट पर आपत्ति जताई। अब काफी बवाल मचने के बाद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर माफी मांगी है।

यह भी पढ़ें: ‘क्या आप मरने वाले हैं?’ हमले के बाद खून से लथपथ सैफ अली खान से तैमूर ने पूछा था ये सवाल, एक्टर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी!

---विज्ञापन---

क्या बोले रणवीर?

रणवीर ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा, ‘मेरा कमेंट काफी गलत था। वो कमेंट फनी भी नहीं था। मैं कॉमेडी नहीं करता हूं। वहीं मैं अपने बयान में सफाई भी नहीं दूंगा क्योंकि वो बिल्कुल भी सही नहीं था। मैं भद्दे कमेंट के लिए सारी जिम्मेदारी खुद लेता हूं। वहीं मैंने मेकर्स को भी कहा है कि वो वाला पार्ट हटा दिया जाए। अब मैं कभी ऐसी बातें नहीं करूंगा, जिससे लोगों को परेशानी हो। मैं वादा करता हूं ये आखिरी बार हुआ है। आखिरी में मैं कहना चाहूंगा कि इंसान होने के नाते मुझे माफ कर दें।’

क्या था मामला?

दरअसल रणवीर हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में नजर आए। यहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट से उनके माता-पिता के रिलेशन पर भद्दा कमेंट कर दिया। इस पर शो में बैठी ऑडियंस तो हंसती दिखाई दी, लेकिन बाहर फैंस को ये बिल्कुल भी फनी नहीं लगा। सोशल मीडिया पर उनको जमकर गालियां पड़ी। मामले ने तूल पकड़ लिया और रणवीर के साथ-साथ समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई। यहां तक की महाराष्ट्र के सीएम ने भी उनकी आलोचना की।

---विज्ञापन---

पुलिस ने शुरू की जांच

यूट्यूबर पर शिकायत दर्ज होने के बाद अब मुंबई पुलिस ने रणवीर के विवादास्पद बयान की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट के ऑफिस पहुंची है।

यह भी पढ़ें: Indias Got Latent के कंटेंट पर भड़के CM फडणवीस, बोले- मर्यादाओं का पालन जरूरी

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 10, 2025 03:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola