Rakhi Sawant Pakistani Lover: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में राखी की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से बातचीत खूब वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर हो रही दोनों की गपशप देख फैंस खूब एंटरटेन हो रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का एक क्लिप वायरल हो रहा है इसमें एक्ट्रेस ने बताया किया कि वो पाकिस्तान शादी करने गई हैं। साथ ही उन्होंने अपने हनीमून तक की प्लानिंग रिवील कर दी है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर राखी किससे शादी करने जा रही हैं? तो चलिए आपको बताते हैं आखिर राखी का पाकिस्तानी दूल्हा कौन है?
यह भी पढ़ें: इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TV एक्ट्रेस कौन? 23 की उम्र में करोड़ों की मालकिन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
राखी सावंत तीसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है। राखी का हमसफर पाकिस्तानी है और उसका नाम डोडी खान है। राखी ने वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में राखी बोल रही हैं कि कौन कहता है एक्स को भुलाया नहीं जा सकता, बस नेक्स्ट मस्त होना चाहिए।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कौन हैं डोडी खान?
राखी का नाम जिससे जोड़ा जा रहा है वो पाकिस्तान के फेमस एक्टर डोटी खान हैं। राखी का उनके साथ ऑनलाइन बातचीत हुई। वहीं सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहते हैं। राखी सावंत ने अपनी शादी की पूरी प्लानिंग कर ली है। दो बार शादी में धोखा खाने के बाद वो तीसरी बार निकाह करने वाली हैं।
हनीमून की प्लानिंग
राखी ने अपने हनीमून तक की प्लानिंग भी रिवील कर दी है। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि शादी पाकिस्तान में होगी और रिसेप्शन भारत में होगा। वहीं हनीमून पर वो स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। वहीं राखी ने आगे कहा कि शादी के बाद वो डोडी खान के साथ दुबई में शिफ्ट होने जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: हेमा मालिनी ने संगम लगाई आस्था की डुबकी, अरुण गोविल भी हुए शामिल