Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: ‘Raid 2’ की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, ‘द भूतनी’ पिछड़ी

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। वहीं संजय दत्त की द भूतनी कमाई के मामले में पीछे रह गई है।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के बीच इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने अपनी दमदार कमाई से 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। वहीं जबकि संजय दत्त की ‘द भूतनी’ कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने रिलीज को नौंवे दिन कितनी कमाई की है।

रेड 2 ने मारी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। शुक्रवार को फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये कमाई गुरुवार की तुलना में तो कम है, आठवें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 100.75 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। ‘रेड 2’ फिलहाल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टॉप पोजिशन पर बनी हुई है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

‘द भूतनी’ की हालत खराब

संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी की फिल्म ‘द भूतनी’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर लगातार खराब बनी हुई है। पहले दिन 65 लाख की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन मात्र 23 लाख की कमाई की। वहीं नौवें दिन फिल्म की सिर्फ 30 लाख के आसपास की ही कमाई हुई है। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 4.76 करोड़ रुपये हुआ है। जो इसकी लागत और स्टार कास्ट को देखते हुए बेहद कम माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढे़ं:  Shreya Ghoshal का बड़ा फैसला, India Pakistan Conflict के बीच रद्द किया कॉन्सर्ट

---विज्ञापन---

‘द भूतनी’ को ‘रेड 2’ ने पछाड़ा

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने रिलीज के नौवें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की दमदार कहानी, टाइट स्क्रिप्ट और अजय देवगन की जोरदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया है। दूसरी ओर, संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ कमाई के मामले में पिछड़ती नजर आ रही है। शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद फिल्म की ग्रोथ थम-सी गई है। जहां ‘Raid 2’ लगातार बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित कर रही है, वहीं ‘द भूतनी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपेक्षाओं से थोड़ा कम साबित हो रहा है। इस मुकाबले में फिलहाल ‘Raid 2’ बाजी मारती दिख रही है।

यह भी पढे़ं: CID 2 को गुड बॉय बोलेंगे Parth Samthaan, शो छोड़ने पर क्या बोले एक्टर?

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2025 07:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola