Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Allu Arjun की जमानत का शाहरुख खान से क्या कनेक्शन? वकील ने हाई कोर्ट में किया था जिक्र

Allu Arjun Updates: अल्लू अर्जुन को हैदराबाद भगदड़ मामले में जेल से रिहाई मिल गई है। वहीं एक्टर की जमानत में शाहरुख खान का कनेक्शन सामने आया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Allu Arjun Updates: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मामले में जेल से रिहा हो चुके हैं। बीते शुक्रवार एक्टर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि कुछ घंटे बाद ही एक्टर को तेलंगाना हाई कोर्ट ने जमानत भी दे दी। वहीं अल्लू अर्जुन की जमानत का कनेक्शन शाहरुख खान से जुड़ा है। एक्टर के वकील ने हाई कोर्ट में शाहरुख की रईस मूवी का जिक्र किया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर अल्लू अर्जुन की जमानत से शाहरुख खान का क्या कनेक्शन है?

थिएटर में भगदड़

दरअसल अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के प्रीमियर में हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक 35 वर्षीय महिला रेवती की जान चली गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखने को मिला। मृतक महिला के पति भास्कर ने अल्लू अर्जुन और थिएटर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अदालत में शाहरुख खान का हुआ जिक्र

अब इस मामले में अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने अदालत में शाहरुख खान की मूवी रईस का जिक्र किया। वकील ने कहा कि शाहरुख की रईस मूवी के दौरान भी भगदड़ मच गई थी। किंग खान मूवी का प्रमोशन करने स्टेशन पहुंच गए थे और उन्होंने स्टेशन पर अपने कपड़े फेंक दिए थे, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई थी। उस दौरान शाहरुख को उस घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जेल से रिहा होते ही Allu Arjun की पहली झलक, फैंस से क्या बोले एक्टर?

वकील ने खारिज किए पुलिस के दावे

वहीं वकील ने एक और तर्क देते हुए अदालत को बताया कि हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन पहली मंजिल पर आए थे, जबकि भगदड़ ग्राउंड फ्लोर पर हुई। वहीं वकील ने पुलिस के दावों को भी खारिज कर दिया। जिसमें बताया गया था कि अल्लू अर्जुन के वहां आने की किसी को जानकारी नहीं थी। इस पर वकील ने कहा कि सबको पहले ही सूचित कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

क्या था शाहरुख खान मामला?

शाहरुख की रईस घटना की बात करें तो साल 2017 में ये घटना गुजरात के वडोदरा रेलवे स्टेशन पर हुई थी। शाहरुख और उनकी टीम फिल्म प्रमोशन के लिए मुंबई से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन वडोदरा में रुकी तो शाहरुख ने अपने फैंस से बातचीत की और अपनी एक टी शर्ट और स्माइली बॉल स्टेशन पर फेंक दी थी। जिस वजह से स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। वहीं साल 2022 में गुजरात हाई कोर्ट ने इस मामले में शाहरुख को क्लीन चिट दे दी थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने भी ये ही फैसला सुनाया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Allu Arjun की गिरफ्तारी का Pushpa 2 की कमाई पर क्या असर? जानें 9वें दिन का कलेक्शन

First published on: Dec 14, 2024 10:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola