Priyanka Pandit: भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस एक्टिंग छोड़ भगवान की भक्ति में लीन हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो और फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं। जिनमें वो कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए गुड बाय कह दिया है और साध्वी बन गई हैं। वहीं एक्ट्रेस ने लाइमलाइट से दूर रहने के बाद गुपचुप शादी भी रचा ली है और अब वो वृंदावन में बस गई हैं। एक्ट्रेस के एक फेक एमएमएस ने उनका पूरा करियर खराब कर दिया था। आइए आपको भी एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या स्क्रिप्टेड था Karan Johar का शो The Traitors? वायरल वीडियो में खुली पोल!
एमएमएस ने खराब किया करियर
प्रियंका पंडित भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रह चुकी हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने वालीं प्रियंका ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपना नाम बनाया था। लेकिन उनके एक एमएमएस ने उनका करियर ही खत्म कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस का उनके बॉयफ्रेंड के साथ एमएमएस लीक हो गया था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। हालांकि एक्ट्रेस ने इस एमएमएस को फेक बताया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कृष्ण भक्ति में हुईं लीन
एक्ट्रेस के इस फेक वीडियो के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम भी मिलना बंद हो गया। वहीं वो इंडस्ट्री से गायब हो गई और कृष्ण भक्ति में लीन हो गईं। प्रियंका अब प्रेमानंद महाराज की भक्त हैं। वहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की फोटोज शेयर कर फैंस को भी चौंका दिया था। हालांकि अभी तक उन्होंने अपने पति की फोटो रिवील नहीं की है। सोशल मीडिया पर फिलहाल वो खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही मथुरा-वृंदावन की वीडियोज और फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वृंदावन में बिता रहीं जीवन
वहीं जौनपुर में जन्मीं भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका की परवरिश अहमदाबाद में हुई है। मुंबई में काम करने के बाद अब वो वृंदावन में अपनी लाइफ बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर वो एक बार तब चर्चाओं में आईं जब उन्होंने अपनी शादी की फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज ने फैंस के बीच खलबली पैदा कर दी। वहीं अब फैंस उन्हें फिल्मों में नहीं देख सकेंगे, क्योंकि एक्ट्रेस ने फिल्मों से संन्यास ले लिया है।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon से Isha Malviya का कटा पत्ता! क्या Bigg Boss बनी वजह?