Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhooth Bangla के बाद फिल्में नहीं बनाएंगे प्रियदर्शन? बोले- ‘गुडबाय’ कह दूंगा

Priyadarshan: बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हाल ही में अपनी नई फिल्म भूत बंगला को लेकर बात की. इस फिल्म के जरिए एक बार फिर वो अक्षय कुमार संग बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं.

Priyadarshan: भूल भुलैया, ढोल, भागम भाग, गरम मसाला जैसी शानदार कॉमेडी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर प्रियदर्शन एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की शानदार जोड़ी दिखने वाली है. दोनों 16 साल बाद किसी प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रहे हैं. वहीं प्रियदर्शन भी लंबे समय से किसी हिट कॉमेडी फिल्म के तलाश में भटक रहे हैं.

हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर आया, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. दर्शक एक बार फिर अक्षय और प्रियदर्शन की क्लासिक कॉमेडी जोड़ी देखने को बेताब हो गए हैं. फिल्म को लेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में बात की. मिस मालिनी को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में हॉरर-कॉमेडी जॉनर की शुरुआत करने पर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी ‘भूल भुलैया’ के बाद से कई लोगों ने हॉरर-कॉमेडी फिल्में बनाना शुरू किया और अब ये एक ट्रेंड बन चुका है. ऐसे में भूत बंगला बनाने के लिए उनके पास कोई आइडिया ही नहीं बचा. फिर उन्होंने कुछ नया सोचा.

---विज्ञापन---

खास होगी भूत बंगला की कहानी

इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शन ने कहा, ‘भूल भुलैया के बाद, हॉरर-कॉमेडी जॉनर एक ट्रेंड बन चुका है. तो मेरे पास नए आइडियाज की कमी पड़ गई कि मैं अब अगली कौनसी फिल्म बनाऊं या किस जॉनर पर बनाऊं. इसलिए जब मैं भूत बंगला पर काम कर रहा था, तब मैंने सोचा कि अब मैं क्या नया करूं? तब ख्याल आया कि अब मुझे फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म बनाने की कोशिश करनी चाहिए. इसमें ऐसा है कि लोग जैसे भूत, काले जादू में विश्वास रखते हैं. यहां अंधविश्वास लोक कथा जैसी चीजें भी होती हैं, तो उसे एक बेस लेकर हमने एक इंग्लिश वेयरवुल्फ जैसी फिल्म बनाने की कोशिश की है जिसमें कॉमेडी भी हो. ऐसे सब कॉम्बिनेशन को मिलाकर भूत बंगला बनाई गई है.’

‘भूत बंगला नहीं चली तो गुडबाय कह दूंगा’

आगे उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि लोग मेरा ये आइडिया स्वीकार करें. अगर ये फिल्म अच्छी चलती है, तो मुझमें थोड़ा और कॉन्फिडेंस आएगा. वरना मैं गुडबाय कह दूंगा. एक डायरेक्टर हमेशा लोगों के दिमाग में आगे बढ़ता रहता है. अगर वो आपको रिजेक्ट करने लगते हैं, तो आप खुद गुडबाय कहकर निकल जाओ तबतक आप आगे बढ़ते रहो.’

---विज्ञापन---

बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला एक जबरदस्त हॉरर-कॉमेडी फिल्म होने वाली है. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी है. इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, मनोह जोशी, असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे.

First published on: Mar 12, 2026 11:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola