Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

विवाद बढ़ा तो प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम, दूसरे अकाउंट पर भी ट्रोलिंग; आखिर क्या है पूरा मामला?

Pranit More Controversy: वायरल वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया. जानें पूरा मामला और सोशल मीडिया पर क्यों हो रहे हैं ट्रोल?

---विज्ञापन---

Pranit More Controversy: मनोरंजन की दुनिया में कब कौन कैसे ट्रोलिंग का शिकार हो जाए कहा नहीं जा सकता, हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 19’ के एक्स कंटेस्टेंट प्रणित मोरे भी ऐसे वक्त से गुजर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से विवादों में घिरे हुए हैं. एक वायरल वीडियो के बाद उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके कारण उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिएक्टिवेट कर दिया. लेकिन मामला यही पर शांत नहीं हुआ. उन्हें इसके बाद भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा यूजर उनके दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं, और विरोध जता रहे हैं.

क्या है विवाद?

दरअसल, विवाद की शुरुआत प्रणित मोरे के एक लाइव स्टैंड-अप शो से हुई. शो के दौरान दर्शकों के बीच मौजूद एक युवक ने अपनी डेट से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. बातचीत के दौरान उसने महिलाओं को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया.

---विज्ञापन---

वीडियो देख क्यों भड़के यूजर?

वायरल वीडियो में देखा गया कि युवक अपनी डेट पर हुए खर्च का जिक्र करते हुए महिला के बारे में विवादित बातें कर रहा था. इस दौरान कई लोगों को उम्मीद थी कि मंच पर मौजूद कॉमेडियन ऐसी बातों का विरोध करेंगे, लेकिन वीडियो में प्रणित मोरे उस पर हंसते और मजाक करते नजर आए. इतना ही नहीं, बाद में इस क्लिप को उनके चैनल पर भी अपलोड किया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया.

प्रणित मोरे से माफी की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि इस तरह की सोच को कॉमेडी के नाम पर बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए. लोगों ने प्रणित मोरे से सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की. मामला तब और चर्चा में आ गया जब कई चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया हस्तियों ने भी इस पर रिएक्शन दिए.

---विज्ञापन---

इन हस्तियों ने जताया विरोध

कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला ने कहा कि ऐसी क्लिप को इंटरनेट पर डालना एक सोचा समझा फैसला होता है और इसे केवल कॉमेडी कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. वहीं डॉली सिंह, साक्षी शिवदासानी, उर्फी जावेद और कॉमेडियन रौनक रजानी समेत कई लोगों ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई.

क्या कहना है यूजर्स का?

लगातार बढ़ते विरोध के बीच प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया. हालांकि, सोशल मीडिया पर बहस अभी भी जारी है और यूजर्स उनके दूसरे अकाउंट्स पर भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर कही गई बातों की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी कि मनोरंजन की आजादी. बहरहाल, इस विवाद को लेकर प्रणित मोरे की ओर से कोई ठोस जानकारी या बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2026 06:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola