Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi Box Office Collection Day 5: सोमवार को गिरा Ram Charan की ‘पेद्दी’ का कलेक्शन, फिर भी आंकड़ों में दी सबको मात!

Peddi Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है. हालांकि रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बाकी फिल्मों को पछाड़ते हुए शानदार कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

Peddi Box Office Collection Day 5: सिनेमाघरों में अपने पहले वीकेंड पर नोटों की बारिश करने वाली राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ के लिए सोमवार का दिन सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा था. अक्सर देखा जाता है कि बड़ी-बड़ी फिल्में भी सोमवार के वर्किंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर जाती हैं. कुछ ऐसा ही झटका साउथ सुपरस्टार की इस नई फिल्म को भी लगा है, जिसकी संडे की तुलना में मंडे की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन क्या इस गिरावट के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की रेस में सबसे आगे है? चलिए जानते हैं सोमवार के असली आंकड़े.

सोमवार की परीक्षा में गिरा कलेक्शन का ग्राफ

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों (सैकनिल्क) के मुताबिक फिल्म ‘पेद्दी’ की कमाई में सोमवार को एक बड़ा ड्रॉप यानी गिरावट देखने को मिली है. रविवार (चौथे दिन) को जहां इस फिल्म ने भारत में 32.15 करोड़ रुपये का बंपर बिजनेस किया था, वहीं अपने पहले सोमवार (पांचवें दिन) को फिल्म का कलेक्शन गिरकर 12.05 करोड़ रुपये रह गया है. छुट्टी खत्म होने की वजह से यह गिरावट स्वाभाविक मानी जा रही है.

---विज्ञापन---

टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 169 करोड़ के पार

सोमवार को हुई 12.05 करोड़ रुपये की कमाई को मिलाकर फिल्म ‘पेद्दी’ ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत में इस फिल्म का अब तक का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 169.70 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह फिल्म बहुत जल्द घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी.

राम चरण के लिए साबित हुई बड़ी ‘गेम चेंजर’

आपको बता दें कि डायरेक्टर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद राम चरण के करियर के लिए यह फिल्म बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई है. उनकी पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी. ऐसे में लगभग चार साल के लंबे इंतजार के बाद ‘पेद्दी’ की इस ऐतिहासिक सफलता ने राम चरण के स्टारडम को एक बार फिर साबित कर दिया है.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म ‘पेद्दी’ की दमदार कहानी

सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों का दिल जीतने वाली इस फिल्म की कहानी एक दिहाड़ी मजदूर (राम चरण) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो क्रिकेट और कुश्ती का बहुत बड़ा खिलाड़ी है. वह अपने इस अनोखे हुनर का इस्तेमाल करके अपने उस पिछड़े गांव को कानूनी पहचान और अधिकार दिलाने के लिए सिस्टम से लड़ता है, जिसे सरकारी तौर पर मान्यता नहीं मिली है और जो देश के नक्शे तक पर मौजूद नहीं है.

First published on: Jun 09, 2026 06:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola