Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 4: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई वरुण धवन की फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन?

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 4: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. पहले वीकेंड के बाद सोमवार को वर्किंग डे शुरू होते ही फिल्म की कमाई में 50 फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

---विज्ञापन---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 4: वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद सोमवार का दिन किसी भी फिल्म के लिए अग्निपरीक्षा की तरह होता है. बॉलीवुड के एक मशहूर डायरेक्टर की इस आखिरी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब मंडे टेस्ट में इसके पैर बुरी तरह लड़खड़ा गए. संडे के मुकाबले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में आधे से भी ज्यादा की भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद फिल्म के बजट और इसकी लाइफटाइम कमाई को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ गई है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया.

मंडे टेस्ट में आई 53 फीसदी की भारी गिरावट

सैकनिल्क की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई में उम्मीद के मुताबिक बड़ा ड्रॉप आया है. चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 53% (53 फीसदी) की गिरावट देखी गई और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

---विज्ञापन---

चार दिनों में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

शुरुआती चार दिनों के बॉक्स ऑफिस सफर को देखें तो वरुण धवन की यह फिल्म भारत में अब तक 30 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 7.50 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 7.50 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 9.00 करोड़ रुपये कमाए थे. सोमवार की कमाई को मिलाकर इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये हो गया है.

वर्ल्डवाइड मार्केट में 42 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही इस फिल्म को विदेशों और वर्ल्डवाइड मार्केट से थोड़ा सहारा मिला है. जहां फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये है, वहीं दुनिया भर के सिनेमाघरों से होने वाली कमाई को मिलाकर इसका कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 42.43 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है.

---विज्ञापन---

डायरेक्टर डेविड धवन की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि यह फिल्म बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म है, जिस वजह से फैंस को इससे काफी उम्मीदें थीं. हालांकि क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले जुले रिव्यू के कारण फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया जैसा डेविड धवन की पुरानी फिल्मों को मिलता था. अब देखना होगा कि वर्किंग डेज में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खुद को कितना संभाल पाती है.

First published on: Jun 09, 2026 07:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola