Bandar Box Office Collection Day 4: अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हो गई है. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी का जब ट्रेलर रिलीज किया गया था, तो लोगों को काफी पसंद आया था. फिल्म का सोशल मीडिया पर भी काफी बज था. हालांकि मूवी रिलीज होने के बाद देखा गया है कि इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इतना ही नहीं फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत रही है. इस मूवी ने संडे के अलावा किसी भी 1 करोड़ का कलेक्शन किया नहीं किया है. वहीं, मंडे के दिन भी फिल्म का बुरा हाल रहा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं मूवी के सोमवार कलेक्शन की.
बंदर ने मंडे किया इतना कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बंदर ने सिनेमाघरों में पहले दिन सिर्फ 50 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 95 लाख, तीसरे दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने सोमवार को यानी कि अपने चौथे दिन सिर्फ 30 लाख की कमाई की है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 11 प्रतिशत रही है. मूवी ने भारत में चार दिनों में केवल 2.75 करोड़ का कारोबार किया है और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.30 करोड़ हो गया है.
‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ कर रही कमाल
बता दें कि यह फिल्म साउथ सुपरस्टार राम चरण की ‘पेद्दी’ की रिलीज के अगले दिन सिनेमाघरों में आई है. इतना ही नहीं इसके साथ वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ रिलीज हुई थी. ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है, इसने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म ने चार दिनों में दुनिया भर में 42.43 करोड़ की कमाई कर ली है. लेकिन इन दोनों फिल्मों के कारण बंदर के बॉक्स ऑफिस पर काफी असर पड़ा है.
जानें फिल्म के बारे में
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह मूवी एक टीवी स्टार समर के बारे में है, जिसका रोल बॉबी देओल ने निभाया है. फिल्म में दिखाया जाता है कि समर अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहा है. इस बीच उसकी मुलाकात खुशी से होती है और उसके बाद तभी उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री हो जाती है और वो उसे एक झूठे केस में फंसा देती है. फिल्म सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- राम चरण की सिक्योरिटी में हुई चूक, इवेंट के दौरान फैन गर्ल ने की ऐसी हरकत कि लोग भी हुए हैरान, Video Viral