Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ऐलान, लोकसभा के बाद अब विधानसभा में ठोकेंगे ताल!

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने ऐलान किया है कि वे बिहार विधानसभा इलेक्शन लड़ेंगे। इसके साथ ही उनकी पत्नी को लेकर भी खबरें हैं कि वे भी राजनीति में उतर सकती हैं। जल्द ही इससे जुड़ा बड़ा अपडेट मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

Bhojpuri star Pawan Singh announces his candidacy for Bihar Vidhan Sabha Elections 2025, making a strong political move after Lok Sabha polls.
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह।

Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अब लोकसभा इलेक्शन के बाद बिहार विधानसभा लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात की घोषणा खुद पवन सिंह ने की है। उन्होंने जमशेदपुर में ये ऐलान किया है कि वे अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह किस पार्टी से चुनाव लडेंगे, इसको लेकर अभी उन्होंने कोई भी खुलासा नहीं किया है।

पवन सिहं के इस ऐलान के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। अब हर तरफ यही कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि ये समय बताएगा, अभी क्लियर नहीं बोल सकता हूं।

---विज्ञापन---

भाजपा से मिल सकता है टिकट

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे सबका साथ लेकर पार्टी चलाने वाले आदमी हैं। जो भी व्यक्ति भाजपा की विचारधारा के साथ जुड़कर काम करने और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेगा, वो उसपर विचार करेंगे।

ज्योति सिंह भी हो सकती है राजनीति में एंट्री

एक रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। उनका कहना है कि दो से चार दिनों में वो किसी न किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो जाएंगी और उन्हें मौका मिलेगा तो चुनाव भी लड़ेंगी।

---विज्ञापन---

लोकसभा हार गए थे पवन

बिहार की सबसे चर्चित काराकट सीट से पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन महागठबंधन के प्रत्याशी राजाराम कुशवाहा ने पवन सिंह को 1 लाख 5 हजार 858 वोटों से हराया था।

विवाद के बाद अब पत्नी के साथ हैं पवन

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में पत्नी ज्योतिसिंह के साथ विवाद काफी चर्चा में रहा था। अब दोनों एक साथ हैं। हाल ही में पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाते दिखाई दिए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Women’s Day 2025: वो 5 एक्ट्रेस जिन्होंने शादी के बाद भी दी हिट फिल्में, देखें लिस्ट में कौन-कौन?

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 05, 2025 04:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola