Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

किसी को तो पकड़ना चाहिए था…, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर फैंस पर भड़के विद्युत जामवाल

Vidyut Jammwal On Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले को लेकर विद्युत जामवाल ने अपना रिएक्शन दिया. अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए विद्युत ने सवाल किया कि टाइगर श्रॉफ के फैंस ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की.

Vidyut Jammwal on Tiger Shroff
Vidyut Jammwal on Tiger Shroff

Vidyut Jammwal On Tiger Shroff: रविवार, 18 अक्टूबर को मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया. बाइकसवार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की. हालांकि गोलियां एक्टर को नहीं लगी और वो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं. हाल ही में एक्टर विद्युत् जामवाल ने भी इस घटना पर अपनी राय रखी. विद्युत ने जैकी श्रॉफ के बेटे को ‘बजरंग बाण’ का पाठ करने की सलाह दी और उन्हें सबसे ताकतवर बताया. अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर विद्युत् ने ये भी सवाल उठाया कि घटना के समय वहां मौजूद फैंस ने हमलावरों का पीछा क्यों नहीं किया. आइए जानते हैं कि इस घटना पर विद्युत् जामवाल ने क्या कुछ कहा.

विद्युत् ने फैंस पर कैसा तंज

अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए विद्युत ने कहा, ‘मैं टाइगर श्रॉफ से कुछ कहना चाहता हूं. तुम सबसे निडर इंसान हो, जितने लोगों को मैं जानता हूं… उनमें तुम सबसे ज्यादा निडर हो. जो लोग तुम्हें फुटबॉल खेलते हुए देखने जाते हैं, तुम्हारा हौसला बढ़ाते हैं और कहते हैं कि मैं तुम्हारा सबसे बड़ा फैन हूं तो उन सभी फैंस में से किसी न किसी को तो हमलावर का पीछा करना चाहिए था या उसे पकड़ लेना चाहिए था. मैं तुमसे प्यार करता हूं, मैं तुम्हारा सबसे बड़ा फैन हूं. आखिर इसका क्या मतलब है? हम तुम्हारे लिए इतना कुछ करते हैं तो तुम्हें भी कुछ करना चाहिए, यार.’

---विज्ञापन---

विद्युत् ने टाइगर को दी ‘बजरंग बाण’ सुनने की सलाह

विद्युत ने आगे मुंबई पुलिस से भी अपील की कि वो सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी कोई चूक न होने दें. वीडियो में विद्युत् ने कहा, ‘मैं मुंबई पुलिस से कहना चाहता हूं. आपने उन्हें सुरक्षा दी है, लेकिन ऐसी घटना दोबारा कभी नहीं होनी चाहिए. अगर सुरक्षा में इस तरह की चूक होती है तो इसके लिए आप ही जिम्मेदार होंगे.’ वीडियो के अंत में विद्युत जामवाल ने कहा, ‘टाइगर मेरे दोस्त, हम दोनों को बजरंग बाण बहुत पसंद है. बस इसे सुनते रहो, जब भी मुझे बहुत अकेलापन महसूस होता है तो मैं बजरंग बाण सुनता हूं. मुझे पता है कि तुम भी इसे सुनते हो. आई लव यू, भाई.’

पकड़े गए तीन आरोपी

रविवार, 18 अक्टूबर को मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. इस मामले में सोमवार सुबह मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और कोटा सिटी पुलिस ने मिलकर कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके से तीन लोगों को पकड़ा. इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है. बता दें घटना के बाद एकनाथ शिंदे ने टाइगर से उनके घर पर मुलाकात की. उन्होंने बताया कि एक्टर के दाहिने हाथ पर बारूद से जलने के निशान हैं. उन्होंने इस गोलीबारी की घटना को एक गंभीर मामला बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया.

First published on: Oct 19, 2026 10:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो