Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

चौथे दिन धड़ाम से गिरी Param Sundari की कमाई, जानें Day 4 का कलेक्शन

Param Sundari Box Office Collection Day 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितने का कलेक्शन किया है।

Param Sundari Box Office Collection Day 4

Param Sundari Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 4 दिन हो गए। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने पहले विकेंड में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन विकेंड खत्म होते ही फिल्म की कमाई धड़ाम से नीचे गिर गई। रविवार को जहां फिल्म की कमाई का ग्राफ 10.81% से बढ़ा था, वह सोमवार को काफी नीचे गिर गया है। चलिए आपको बताते हैं कि जान्हवी और सिद्धार्थ की इस फिल्म ने चौथे दिन कितने नोट छापे हैं।

चौथे दिन गिरी ‘परम सुंदरी’ की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, जान्हवी और सिद्धार्थ की ​​’परम सुंदरी’ ने चौथे दिन 3.50 करोड़ की कमाई की। जो कि तीसरे दिन की कमाई की तुलना में काफी कम है। रविवार को ‘परम सुंदरी’ ने जहां 10.25 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, सोमवार को फिल्म की कमाई में 6.75 करोड़ रुपये की भारी गिरावट देखी गई और फिल्म ने सिर्फ 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 30.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। अगर ओवरऑल देखा जाए तो फिल्म ने ठीक-ठाक ही प्रदर्शन किया है।

---विज्ञापन---

फिल्म की ऑक्यूपेंसी

फिल्म की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो चौथे दिन सिनेमाघरों में कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.67% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.57%, दोपहर के शो में 11.97%, शाम के शो में 10.73%, और रात के शो में 11.42% रही।

यह भी पढ़ें: ‘ये मेरे लिए सबसे अच्छी बात थी…’ जब एक्ट्रेस ने पति की सुसाइड पर कही ये बड़ी बात

---विज्ञापन---

‘परम सुंदरी’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘परम सुंदरी’ के अब तक के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 10.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 3.50 करोड़ रुपये कमाई कमाए। फिल्म ने 4 दिनों में 30.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

First published on: Sep 02, 2025 07:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola