Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर ये 5 कॉमेडी फिल्में नहीं देखी तो क्या देखा? हंसते-हंसते आंखों में आ जाएंगे आंसू

Comedy Movies on OTT: ओटीटी पर कॉमेडी मूवीज ट्रेंड कर रही हैं। अगर आपने अभी तक ये मूवीज नहीं देखी हैं तो आज ही इन मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

Comedy Movies on OTT: ओटीटी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग घर में ही बैठकर मूवी देखते हुए फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। आज हम आपके लिए पांच ऐसी कॉमेडी मूवीज लेकर आए हैं जो आपके फ्री टाइम को भी शानदार बना देंगी। वहीं ऑफिस का वर्कलोड भी चुटकियों में गायब कर देंगी। आप इन मूवीज को अपनी फैमिली के साथ बैठकर मजे से देख सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

Madgaon Express

दिव्येंदु शर्मा की ये डार्क कॉमेडी फिल्म अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो आप मजेदार कॉमेडी मिस कर रहे हो। इस मूवी की कहानी इतनी मजेदार है कि हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द हो जाएगा। दिव्येंदु के साथ-साथ मूवी में प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी लीड रोल में हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की खुशियां हुई दोगुनी, ‘साले’ की शादी के लिए इंडिया आए ‘नेशनल जीजू’

---विज्ञापन---

Kanjoos Makhichoos

कुणाल खेमू और श्वेता तिवारी की ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म भी काफी मजेदार है। इसे विपुल मेहता ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी की कहानी गुजराती नाटक सजन रे झूठ मत बोलो पर बेस्ड है। फ्री टाइम में देखने के लिए ये मूवी भी बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप जी-5 पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Aavesham

फहद फासिल की ये मूवी एक्शन कॉमेडी मूवी है। इसे जीतू माधवन ने लिखा है। मूवी की कहानी इतनी बेहतरीन है कि आप एक पल के लिए भी बिना हंसे नहीं रह पाएंगे। इसे जीतू माधवन ने डायरेक्ट किया है। ये मूवी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

Wild Wild Punjab

सिमरप्रीत सिंह के डायरेक्शन में बनी ये मूवी भी देखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसकी कहानी लव रंजन ने लिखी है। वहीं मूवी में वरुण शर्मा, जस्सी गिल, सनी सिंह और मनजोत सिंह लीड रोल में हैं। आप इस मूवी को अपनी फैमिली के साथ बैठकर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Khel Khel Mein

अक्षय कुमार की ये कॉमेडी मूवी आपने अगर अभी तक नहीं देखी है तो इसे आज ही अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें। इसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में अक्षय के साथ-साथ तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान लीड रोल में हैं। इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Nora Fatehi के इन 5 ग्लैमरस लुक्स से नहीं हटेगी नजर, अदाओं पर हार जाएंगे दिल

First published on: Feb 06, 2025 07:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola