Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nora Fatehi के इन 5 ग्लैमरस लुक्स से नहीं हटेगी नजर, अदाओं पर हार जाएंगे दिल

Nora Fatehi Glamorous Looks: नोरा फतेही ने अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। आज हम आपको उनके पांच ग्लैमरस लुक्स दिखाने वाले हैं, जिनसे आपकी भी नजरें नहीं हटेंगी।

---विज्ञापन---

Nora Fatehi Glamorous Looks: एक्ट्रेस नोरा फतेही बॉलीवुड में अपने लुक्स और डांस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की कातिल अदाओं का हर कोई दीवाना है। वहीं आज हम आपको उनके स्टाइलिश लुक्स से रूबरू करने वाले हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पोस्ट शेयर करती हैं। फैंस भी उनके लुक्स पर काफी प्यार लुटाते हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं एक्ट्रेस के वो पांच ग्लैमरस लुक्स।

तेंदुए प्रिंट की ड्रेस

नोरा का ये तेंदुए प्रिंट की बिकनी ड्रेस ने फैंस को दीवाना बना दिया था। एक्ट्रेस इसमें काफी खूबसूरत दिख रही थीं। कानों में ग्लोडन इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप से एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया था। वहीं कातिल पोज ने एक्ट्रेस के स्टाइल में चार चांद लगा दिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 विनर Karanveer Mehra को थी ये बीमारी, स्कूल में झेली मुश्किलें, फराह खान के सामने छलका दर्द

---विज्ञापन---

कॉर्सेट लुक

एक्ट्रेस के कॉर्सेट लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। फैंस को उनकी ये ड्रेस काफी पसंद भी आई थी। फॉर्म-फिटिंग डिजाइन से एक्ट्रेस की खूबसूरती उभरकर दिखी। सिल्वर नेकपीस और इयररिंग्स के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को कैरी किया।

---विज्ञापन---

ब्लू को-ऑर्ड सेट लुक

नोरा ब्लू कलर के को-ऑर्ड सेट को पहनकर छा गई थीं। एक्ट्रेस ने इसे ब्लैक कलर के ब्रालेट टॉप के साथ पेयर किया था। वहीं गले में सिल्वर ज्वेलरी और बोल्ड मेकअप लुक ने फैंस को आकर्षित किया। एक्ट्रेस के इस लुक ने फुल विंटेज वाइब दी।

---विज्ञापन---

व्हाइट कटआउट बॉडीकॉन ड्रेस

व्हाइट कटआउट बॉडीकॉन ड्रेस में भी एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लगीं। ड्रेस में साइड और फ्रंट कटआउट थे। ये बोल्ड ड्रेस नोरा पर खूब जच रही थी। वहीं व्हाइट हील्स और गोल्डन इयररिंग्स के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट किया था।

---विज्ञापन---

रेड बोल्ड लुक

नोरा के इस रेड स्लिट गाउन आउटफिट ने तहलका मचा दिया था। एक्ट्रेस का ये लुक देख फैंस का भी मुंह खोला रह गया था। गले में गोल्डन नेकपीस और इयररिंग्स ने इस लुक में चार चांद लगा दिए थे। वहीं रेड हील्स कैरी कर और हाई पोनी बनाकर एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: निक्की तंबोली ने किसे कहा पनौती? Tejasswi की टीम पर जताई चिंता

First published on: Feb 06, 2025 05:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola