Nora Fatehi Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। पास्ट लाइफ में कई चुनौतियों का सामना करने के बाद भी अपने सपने से नहीं भटकीं। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट से लोगों को दीवाना बनाया। कभी हुक्का बार में काम करने वाली ये एक्ट्रेस आज 5 मिनट के रोल के 2 करोड़ चार्ज करती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही की। आज एक्ट्रेस अपना 33वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। आइए इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
इंडस्ट्री में शुरुआत
नोरा का जन्म मोरक्को में हुआ था, हालांकि वो कनाडा में पली-बड़ी। साल 2014 में ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री के स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। नोरा ने अपनी लाइफ में हुक्का बार में काम करने से लेकर स्टारडम तक का सफर तय किया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के जजों ने क्यों रिजेक्ट की ऊषा नाडकर्णी की डिश? फराह खान ने दी नसीहत
डायरेक्टर ने जब किया था ट्रोल
न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें इंडस्ट्री में हिंदी ना बोलने के लिए काफी ट्रोल किया गया। वो मेरे सामने मुझ पर हंसते थे। एक्ट्रेस ने एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया, ‘एक डायरेक्टर ने मुझे कहा था कि तुम यहां क्यों हो? तुम्हारे जैसे बहुत हैं यहां, तुम वापस चली जाओ।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उस टाइम उन्हें बहुत बुरा लगता था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
डांस नंबर्स के लिए मिले करोड़ों
‘दिलबर’ गाने से मशहूर हुई एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने पैसे कमाने के लिए बेहद अजीबोगरीब काम किए हैं। इंडस्ट्री में काम करने से पहले वो हुक्का बार में डांस करती थीं। उन्होंने ‘रॉकी हैंडसम’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में डांस नंबर्स से महफिल जीत ली थी। सिर्फ पांच मिनट के स्क्रीन टाइम के लिए उन्हें 2 करोड़ मिले थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कितनी है नेट वर्थ?
नोरा डांस नंबर्स के साथ-साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’, ‘भारत’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में काम किया। आज उनकी नेटवर्थ 41 करोड़ है।
यह भी पढ़ें: फिल्म मिलते ही दुल्हन बनीं Monalisa? Viral Video की सामने आई सच्चाई