Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म मिलते ही दुल्हन बनीं Monalisa? Viral Video की सामने आई सच्चाई

Monalisa Viral Video: महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो दुल्हन का जोड़ा पहने हुए नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं इस वीडियो की सच्चााई।

---विज्ञापन---

Monalisa Viral Video:
Monalisa Viral Video:

Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दुल्हन के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो उन्हें फिल्म मिलने के बाद सामने आया है। इसपर लोगों जानना चाहते हैं कि क्या उन्होंने फिल्म मिलते ही शादी कर ली है। आइए जानते हैं कि क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

मोनालिसा का दुल्हन के जोड़े में वीडियो वायरल

महाकुंभ 2025 में मोनालिसा अपनी खूबसूरत कत्थई आंखों और मासूम चेहरे की वजह से सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर अचानक से उनके वीडियो काफी वायरल होने लगे थे। उनकी पॉपुलैरिटी और खूबसूरती देखते हुए उनके पास कई प्रोजेक्ट्स असाइन होने लगे। सबसे पहले उन्होंने एक फिल्म साइन की, उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल होने लगा जिसमें मोनालिसा दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। इसे देखकर उनकी गुपचुप शादी की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।

---विज्ञापन---

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

मोनालिसा के वायरल वीडियो के बारे में जब जांच की गई और असलियत पता करने की कोशिश की गई। इसमें पाया गया कि यह वीडियो असली नहीं है। बल्कि एआई तकनीक की मदद से बनाया गया है। इसके बाद मोनालिसा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने शादी नहीं की है। वीडियो के बारे में बात करते हुए उन्हेंने बताया कि यह वीडियो फर्जी है। उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वे ऐसी फालतू की खबरों पर विश्वास न करें।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by ni8.out9⭐Star (@ni8.out9)

---विज्ञापन---

वायरल वीडियोज के प्रति जाहिर की नाराजगी

वायरल होने के बाद मोनालिसा ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ साइन की। इसके बाद वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी सादगी और नैचुरल ब्यूटी के कारण सोशल मीडिया पर उनकी कई एआई से बनाए गए वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में उन्हें अलग-अलग अवतारों में दिखाया गया है। मोनालिसा ने इन वीडियोज के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि लोग उनकी इमेज का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं:  कौन है एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड? पहली बार अपने रिलेशनशिप पर बोले – ‘एक पार्टनर…’

---विज्ञापन---

फैंस से अपील

मोनालिसा ने अपने फैंस से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों और वीडियोज पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा है कि वह अपनी आने वाली फिल्म पर फोकस कर रही हैं और जल्द ही अपने काम से दर्शकों के सामने आएंगी। इस प्रकार, मोनालिसा की शादी की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं और सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी वीडियोज का परिणाम हैं।

यह भी पढे़ं: Welcome Home समेत ये हैं 5 सबसे Disturbing क्राइम-थ्रिलर फिल्में, जो आपको अंदर तक झकझोर देंगी

---विज्ञापन---
First published on: Feb 06, 2025 11:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola