Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फेमस एक्टर Nicholas Brendon की सोते-सोते चली गई जान, गंभीर बीमारी से थे परेशान

Nicholas Brendon dies at 54: मशहूर अमेरिकी एक्टर निकोलस ब्रैंडन का 54 की उम्र में अचानक निधन हो गया. सीरीज 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' से निकोलस पूरी दुनियाभर में फेमस हुए थे. निकोलस लंबे समय से दिल और रीढ़ की बीमारियों से जूझ रहे थे.

Nicholas Brendon dies at 54

Nicholas Brendon dies at 54: मशहूर अमेरिकी टीवी शो ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ फेम एक्टर निकोलस ब्रैंडन अब हमारे बीच नहीं रहे. 54 की उम्र में ब्रैंडन ने आखिरी सांस ली. ब्रेंडन के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है. परिवार ने एक इमोशनल स्टेटमेंट जारी करते अपना दुख जताया है.

सोते-सोते चली गई जान

द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, निकोलस के निधन के बाद उनके परिवार ने बताया कि एक्टर का निधन नींद में नेचुरल रीजंस के चलते हुआ. परिवार ने कहा, “हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे भाई और बेटे निकोलस ब्रेंडन का निधन हो गया है. उनका निधन सोते समय प्राकृतिक कारणों से हुआ. ज्यादातर लोग निकी को एक एक्टर के तौर पर उनके काम और उन किरदारों के लिए जानते हैं, जिन्हें उन्होंने सालों तक अपनी अदाकारी से जिया था.”

---विज्ञापन---

परिवार ने आगे स्टेटमेंट में कहा, “हाल के सालों में निकी को पेंटिंग और कला में अपना जुनून मिला. निकी को अपनी इस कला को अपने परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ शेयर करना बहुत पसंद था. वो जोशीले, संवेदनशील थे और उनमें कुछ नया रचने की असीम लगन थी. जो लोग उन्हें सचमुच जानते थे, वे समझते थे कि उनकी कला उनके असली व्यक्तित्व का सबसे सच्चा आईना थी.”

परिवार ने जारी किया बयान

आगे परिवार ने कहा, “ये कोई राज नहीं है कि निकोलस को अतीत में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अपनी बीमारी को काबू में रखने के लिए वह दवाएं और इलाज ले रहे थे. जब उनका निधन हुआ, तब वह भविष्य को लेकर काफी आशावादी थे. इस दुख की घड़ी में, जब हम उनके जाने का शोक मना रहे हैं और एक ऐसे इंसान की जिंदगी का जश्न मना रहे हैं जिसने पूरी शिद्दत, इमेजिनेशन और दिल से जिंदगी जी, हमारा परिवार आप सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की गुजारिश करता है.”

---विज्ञापन---

कई फिल्मों में नजर आए निकोलस ब्रैंडन

बता दें कि निकोलस को जन्म से ही हार्ट डिफेक्ट था. 2023 में उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था और वो ‘कॉडा इक्विना सिंड्रोम’ नाम की गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे थे. टीवी सीरीज ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ में उन्होंने जैंडर हैरिस का किरदार बहुत शानदार तरीके से निभाया और इसी किरदार से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली. इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरीज क्रिमिनल माइंड्स में भी काम किया. ‘चिल्ड्रन ऑफ द कॉर्न 3’, ‘साइको बीच पार्टी’, ‘डेमोन आईलैंड’ और ‘बिग गे लव’ जैसी फिल्मों भी निकोलस काम कर चुके थे. महज 54 साल की उम्र में उनके चले जाने से हर कोई हैरान है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2026 03:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola