---विज्ञापन---

कभी चौकीदार था ये बॉलीवुड स्टार, टैलेंट के दम पर बनाई पहचान, आज 200 करोड़ का मालिक

Bollywood Actor: बॉलीवुड का ये स्टार एक्टर कभी दिल्ली में चौकीदारी कर गुजारा करता था. अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाला ये स्टार आज 200 करोड़ का मालिक है.

Guess Bollywood Star: फिल्मी दुनिया नाम कमाना कोई आम बात नहीं है. इसके लिए सालों की मेहनत और संघर्षों से गुजरना पड़ता है. अबतक अपने बॉलीवुड के कई सितारों के संघर्षों के बारे में सुना और जाना होगा. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार के बारे में बता रहे हैं. फिल्मों में आने से पहले ये एक्टर दिल्ली में चौकीदारी किया करता था. अपने टैलेंट से एक्टर आज पूरे बॉलीवुड पर राज कर रहा है.

टैलेंट के दम पर कमाया नाम

ना कोई अच्छा चेहरा, ना ही कोई खास पर्सनैलिटी, लेकिन अपने टैलेंट से इस एक्टर ने हर किसी का दिल जीत लिया. हम बात कर रह हैं बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की, जिन्होंने बिना किसी पारंपरिक स्टारडम के भी इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है.

---विज्ञापन---

मुंबई में सालों किया संघर्ष

दिल्ली से मुंबई आने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कई तरह के संघर्ष करने पड़े. शुरुआती दिनों में उन्हें फिल्मों में ऐसे छोटे रोल मिलते थे, जिन्हें कई बार दर्शक नोटिस भी नहीं कर पाते थे. लीड रोल के लिए नवाज सालों संघर्ष करते रहे. ये वो दौर था जब बॉलीवुड का फोकस लुक्स और ग्लैमर पर ज्यादा था, जिसमें उनका साधारण चेहरा फिट नहीं बैठता था. इसलिए नवाज किरदारों में फिट नहीं बैठते थे.

---विज्ञापन---

नेचुरल एक्टिंग से जीत लिया दिल

लेकिन नवाज ने कभी हार नहीं मानी. वो अपनी नेचुरल एक्टिंग के साथ बने रहे. फिर साल 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से उनका करियर चमक गया. इस फिल्म में उन्होंने फैजल खान का शानदार किरदार निभाया, जिससे उन्हें एक नई पहचान मिल गई. इसके बाद नवाज को फिल्मों में लीड रोल मिलने लगे. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘रमन राघव 2.0′, ‘फोटोग्राफ’ और वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में शानदार किरदार निभाए और दर्शकों के फेवरेट स्टार्स में से एक बन गए.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2026 10:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.