Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

15 की उम्र में की शादी, ससुर का घोटना चाहती थीं गला! विनोद खन्ना पर था क्रश, जानें कौन हैं एक्ट्रेस 

Moushumi Chatterjee:हिंदी और बंगाली सिनेमा की इस फेमस एक्ट्रेस ने 15 साल की उम्र में शादी कर ली थी। इनको विनोद खन्ना पर क्रश भी था। एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनको अपने ससुर का एक बार गला घोंटने का मन किया था। आइए जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेस?

---विज्ञापन---

Mausami Chatterjee
Mausami Chatterjee
Mausami Chatterjee: ‘हमशक्ल’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी फिल्मों से फेमस एक्ट्रेस ने महज 15 साल की उम्र में शादी कर ली थी। शादी के बाद उनके पति और ससुर ने करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद की। उनको विनोद खन्ना पर क्रश था। क्या आपने पहचाना हम कौन सी एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं। बता दें कि हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के बारे में। मौसमी चटर्जी अपने दौर की सबसे मंहगी एक्ट्रेस में से एक थीं। एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने ससुर का गला घोंटना चाहती थीं। इसक साथ ही उन्होंने बताया था कि विनोद खन्ना पर उनका क्रश था।

15 साल की उम्र में की थी शादी

मौसमी चटर्जी ने 70 और 80 के दशक में हिंदी और बंगाली सिनेमा पर खूब राज किया। अपनी खूबसूरत मुस्कान धांसू एक्टिंग के लिए एक्ट्रेस उस दौर में काफी मशहूर थीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि मौसमी ने महज 15 साल की उम्र में शादी कर ली थी। उन्होंने फेमस डायरेक्टर हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से शादी की थी। उनके पति और ससुर ने शादी के बाद उनके करियर को बेहतरीन बनाने में काफी हेल्प की थी।

पहली फिल्म के दौरान ससुर का घोंटना चाहती थीं गला!

मौसमी चटर्जी ने 1967 में बंगाली फिल्म ‘बालिका बधू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म का मजेदार किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि डायरेक्टर तरुण मजूमदार ने उन्हें उनकी पहले फिल्म ‘बालिका बधू’ के लिए चुना था। उस दौरान उनके ससुर हेमंत कुमार से उनकी मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा, “वह यह कर पाएगी, लेकिन वह बहुत छोटी है।” उनकी इस टिप्पणी से मौसमी गुस्से में आ गई थीं और मजाक में कहा कि उस दौरान वह उनका गला घोंटना चाहती थीं।

विनोद खन्ना पर था क्रश 

बता दें कि मौसमी को कई बार एक्टर विनोद खन्ना की तारीफ करते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें विनोद खन्ना पर बहुत बड़ा क्रश था। उन्होंने ये भी बताया था कि विनोद खन्ना की पर्सनालिटी को कोई भी टक्कर नहीं दे सकता।

मौसमी चटर्जी का फिल्मी करियर

मौसमी चटर्जी ने साल 1969 में बंगाली फिल्म ‘परिणीता’ से उन्होंने पहचान हासिल की थी। इसके बाद साल 1972 में बॉलीवुड की फिल्म ‘अनुराग’ से धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘बेनाम’, ‘हमशक्ल’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘स्वर्ग नरक’, ‘मांग भरो सजना’ और ‘प्रेम बंधन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में की। मौसमी चटर्जी की सक्सेस ने उन्हें उस दौर की सबसे मंहगी एक्ट्रेस बना दिया था। साल 2015 में आई फिल्म पीकू में एक्ट्रेस को लास्ट टाइम देखा गया था।

 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 06, 2025 02:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola