Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Laughter Chefs 2 से रिप्लेस हुए Aly Goni? ‘विक्की भैया’ ने उठाया सच से पर्दा

Laughter Chefs 2: टीवी शो लाफ्टर शेफ़्स 2 से अली गोनी को रिप्लेस कर दिया गया। अली ने फर्स्ट सीजन में हिस्सा लिया था, लेकिन दूसरे सीजन में उनको विक्की जैन से रिप्लेस किया गया है। इसे लेकर अब खुद विक्की जैन ने खुलकर बात की।

---विज्ञापन---

Laughter Chefs 2
Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2: टेलीविजन मोस्ट पॉपुलर कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ़्स’ के सीजन 2 का आगाज हो चुका है और इस सीजन में पुराने स्टार्स के साथ कुछ नए सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया है। भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक जैसे कॉमेडियन के अलावा इस शो में कई सितारे अहम रोल में हैं। इस सीजन में पिछले सीजन के कई स्टार्स फिर से नजर आ रहे हैं, लेकिन कई स्टार्स ने इस सीजन पार्ट नहीं लिया है। इस बीच ऐसी खबरें हैं अली गोनी को इस सीजन से रिप्लेस किया गया है। ऐसे में विक्की जैन ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है और आखिर इसमें कितनी सच्चाई है, वो रिवील किया है।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav पर एक और FIR, रेव पार्टी मामले में फिर बढ़ी मुश्किलें

---विज्ञापन---

अली गोनी को किया रिप्लेस? (Laughter Chefs 2)

‘लाफ्टर शेफ़्स’ के सीजन 1 से इस बार अर्जुन बिजलानी, एली गोनी और करण कुंद्रा जैसे पॉपुलर स्टार्स  नए सीजन में वापस नहीं आए हैं। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में विक्की जैन ने अली गोनी के बारे में बात की। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या अली को रिप्लेस कर दिया गया है? इस सवाल के जवाब में विक्की जैन ने बताया कि ने अली गोनी ने बस शो जारी न रखने का फैसला किया।

---विज्ञापन---

इस सीजन में क्या नया है?

विक्की जैन ने इसके बाद कहा कि पहले सीजन में अर्जुन बिजलानी और करण कुद्रा जैसे स्टार्स थे, जिनको खाना बनाना आता था। मगर इस सीजन में सभी बराबर हैं। अब किसी को कुछ नहीं पता। इस बार जो भी कंटेस्टेंट हैं, उनमें से किसी को खाना बनाना नहीं आता है, ऐसे में इस बार सारे एक लेवल पर हैं।

‘लाफ्टर शेफ़्स 2’ में कौन-कौन?

लाफ्टर शेफ्स के नए सीज़न में मन्नारा चोपड़ा, सुदेश लेहरी, अंकिता लोखंडे , विक्की जैन, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, अब्दु रोज़िक, एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, रूबीना दिलैक और राहुल जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TV एक्ट्रेस कौन? 23 की उम्र में करोड़ों की मालकिन

 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 29, 2025 03:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola