Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ की ‘सीता’ ने दी लंबे बालों की कुर्बानी! बॉय कट लुक में देख मां ने पकड़ा माथा

Sai Pallavi Sacrifice Her Long Hair: फिल्म 'रामायण' में 'माता सीता' बनकर सभी का दिल जीत रही एक्ट्रेस साई पल्लवी ने अपनी नई फिल्म के लिए एक बड़ी कुर्बानी दी है.

Sai Pallavi Sacrifices Her Long Hair: साउथ सिनेमा की टॉप हीरोइन की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ में ‘माता सीता’ बनकर सभी का दिल जीत रही हैं. रणबीर कपूर और यश के साथ आई उनकी फिल्म ‘रामायण’ ने अपनी कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं. साई पल्लवी एक तरफ जहां ‘रामायण’ की ‘सीता’ के लिए तारीफें बटोर रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ वो अपनी अगली फिल्म ‘OM: चैप्टर 1 – उधिराम: द ब्लड वुड’ की रिलीज की भी खूब तैयारी कर रही हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें साई पल्लवी एक नए लुक और अवतार में नजर आईं. दरअसल, इस फिल्म के लिए साई पल्लवी ने अपने लंबे बाल कटवा दिए हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इस लुक को लेकर एक किस्सा शेयर किया है.

माता-पिता को लगा जोर का झटका

‘रामायण’ में सीता का रोल करने के बाद साई पल्लवी फिल्म ‘OM: चैप्टर 1 – उधिराम: द ब्लड वुड’ में एक CBI ऑफिसर का रोल कर रही हैं. इसी रोल को करने के लिए साई पल्लवी ने अपने लंबे बाल कटवा दिए. इस किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए साई पल्लवी को अपने बाल छोटे करवाने पड़े, जिससे उनके माता-पिता को जोर का झटका लगा.

---विज्ञापन---

रोल के हिसाब से…

BehindWoodsTV को दिए एक इंटरव्यू में साई पल्लवी ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए अपने बाल छोटे क्यों करवाए. साई पल्लवी ने कहा, ‘मैंने अपने बाल कटवा लिए. कहानी सुनने और यह समझने के बाद कि मेरा कैरेक्टर कैसे दिखाया जाएगा, मैंने रोल के हिसाब से खुद को बदल लिया. मुझे कहानी इतनी पसंद आई कि मैं इस खास कैरेक्टर के लिए अपने बाल कटवाने को तैयार हो गई.’

बाल कटवाने के बाद…

साई पल्लवी ने आगे कहा, ‘बाल कटवाने के बाद, मैंने सबसे पहले अपनी मां को वीडियो कॉल पर अपना नया लुक दिखाया. वह काफी हैरान हुईं और मुझसे बार-बार इसको लेकर सवाल पूछने लगीं, यह सोचकर कि मैंने ऐसा क्यों किया. उन्होंने तो कॉल काट दिया. फिर मेरे पापा ने कॉल किया और उन्होंने पूछा कि क्या मैंने विग पहना है. मैंने समझाया कि ये नया लुक पूरी तरह से कैरेक्टर के लिए है. उन्हें मेरे नए बालों की आदत डालने में काफी समय लगा.’

साई पल्लवी का ट्रांसफॉर्मेशन

वहीं, फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी ने कहा, ‘इस खास कैरेक्टर के लिए यह लुक सही चॉइस था. फिल्म में हीरो के कैरेक्टर के हिसाब से कुछ चीजें होती हैं और इसी तरह साई पल्लवी ने भी इस रोल के लिए अपने बाल कटवाकर यह सैक्रिफाइस किया है. कहानी के लिए उनके प्यार ने इस ट्रांसफॉर्मेशन को पॉसिबल बनाया.’ साई पल्लवी की फिल्म ‘OM: चैप्टर 1 – उधिराम: द ब्लड वुड’ इसी महीने 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Nov 16, 2026 09:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो