Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘समय सीमित है…’,मौत से 3 दिन पहले करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर का पोस्ट हो रहा वायरल

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड का निधन हो गया है लेकिन अब उनकी मौत के तीन दिन पहले का पोस्ट वायरल हो रहा है।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 13, 2025 14:30
Share :
karisma kapoor ex husband Sunjay Kapur

करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार, 12 जून को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सिर्फ 53 साल के थे और मौत के तीन दिन पहले किया गया उनका एक ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संजय ने 9 जून को #MondayMotivation के साथ लिखा था, “पृथ्वी पर आपका समय सीमित है। अगर-मगर को फिलॉसफर्स के लिए छोड़िए, और सबसे पहले यह कहकर कूद पड़ो कि ‘क्यों नहीं।’” अब यह ट्वीट लोगों को भावुक कर रहा है और कई यूजर्स इसे ‘ईश्वर का इशारा’ मान रहे हैं।

लोगों ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, “जिंदगी बत अनिश्चित है”, “ईश्वर पहले ही संकेत दे देते हैं” और “RIP संजय सर, आपने सही कहा था।” बता दें कि संजय कपूर की शादी करिश्मा कपूर से 2003 में हुई थी, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया। दोनों के दो बच्चे हैं, समायरा और कियान। संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी और एक बेटा भी है। उनका यह आखिरी मोटिवेशनल ट्वीट अब लोगों के दिल को छू रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: धोखे और मर्डर के खेल में भिड़े 20 सितारे, करण जौहर का The Traitors बना रियलिटी शो का बदशाह

First published on: Jun 13, 2025 02:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola