Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

10 इंच की हील्स, मोतियों वाला टॉप और ब्लैक लुक में दिखीं प्रोड्यूसर, Met Gala 2025 के लुक ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

मेट गाला 2025 में फेमस हॉलीवुड प्रोड्यूसर के लुक से इंटरनेट पर हलचल मची हुई है। उन्होंने 10 इंच की हील, मोतियों से सजा हुआ टॉप और ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं।

---विज्ञापन---

मशहूर प्रोड्यूसर और फैशन आइकन जॉर्डन रोथ ने मेट गाला 2025 में अपने खास ऑल-ब्लैक लुक से सबका ध्यान खींच लिया है। मोतियों से सजे टॉप, जैकेट और पैंट के साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी पहने हुए नजर आईं हैं। उनके इस स्टाइल ने उन्हें और भी खास बना दिया है। उनके इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं उनके बारे में….

कौन हैं जॉर्डन रोथ?

जॉर्डन रोथ एक जानी-मानी ब्रॉडवे प्रोड्यूसर हैं। इन्होंने अपने नाम सात टोनी अवॉर्ड्स किए हैं। वह न सिर्फ एक सफल थिएटर प्रोड्यूसर हैं, बल्कि एक फैशन आइकन और मल्टी-डिसिप्लिनरी आर्टिस्ट भी हैं। मेट गाला 2025 में उन्होंने अपने अनोखे और बोल्ड लुक से सबका ध्यान खींचा है। उनके लुक की काफी चर्चा हो रही है।

---विज्ञापन---

यूनिक फैशन लुक ने बढ़ाई चर्चा

मेट गाला 2025 में जॉर्डन रोथ ऑल ब्लैक लुक में नजर आई। ब्लैक जैकेट, पैंट और मोतियों से सजे टॉप में वह बेहद खास और सबसे अलग नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को 10 इंच की हील्स, डायमंड बो-टाई नेकलेस, बर्ड शेप रिंग और डायमंड ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Jordan Roth (@jordan_roth)

---विज्ञापन---

 

सोशल मीडिया पर छाया लुक

रोथ ने मेट गाला लुक की फोटोज को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इस पोस्ट पर कुछ ही समय में हजारों लाइक्स और उनकी तारीफ करते हुए हजारों कमेंट्स आए हैं। फैंस ने उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस की तारीफ की। उनका ये लुक ना सिर्फ ग्लैमरस था, बल्कि मेट गाला की थीम “टेलर्ड फॉर यू” को भी बखूबी रिप्रेजेंट कर रहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  Met Gala 2025 में डेब्यू पर क्या बोले शाहरुख? सब्यसाची के ब्लैक आउट में दिखे किंग खान

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jordan Roth (@jordan_roth)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

2023 के लुक को किया याद

जॉर्डन रोथ ने हाल ही में अपने मेट गाला लुक 2023 के लुक की एक थ्रोबैक रील भी शेयर की थी। इसमें उन्होंने अपने पुराने शियापरेली लुक की तैयारी के बिहाइंड द सीन को दिखाया था। इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि साल 2025 के लिए तैयार होते हुए वह अपने पिछले एक्सपीरियंस को भी याद कर रहे हैं। बात दें कि जॉर्डन रोथ हर साल मेट गाला जैसे इवेंट्स में अपने अनोखे और यूनिक फैशन से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। उनका स्टाइल बाकियों से बिलकुल अलग और खास रहता है।

यह भी पढे़ं: Raid 2 Vs The Bhootni BO Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने उड़ाए बॉक्स ऑफिस के होश, जल्द करेगी 100 करोड़ पार

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2025 08:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola