Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कंफर्म! The Family Man 3 में नजर आएंगे Jaideep Ahlawat, कैसा होगा किरदार?

Jaideep Ahlawat Joins The Family Man 3: 'द फैमिली मैन' के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, जिसे सुनकर वो खुशी से झूम उठेंगे। बीते दिनों से ऐसी खबरें थीं कि पाताल लोक के ‘हाथीराम चौधरी’ अब मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ में नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

Jaideep Ahlawat
Jaideep Ahlawat file photo

Jaideep Ahlawat Joins The Family Man 3: अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘पाताल लोक सीजन 2’ के बाद अब हर किसी को मनोज बाजपेयी की हिट सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी की इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों हिट रहे हैं। अब इस बीच सीरीज के अगले सीजन की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और इस बीच ‘द फैमिली मैन’ के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, जिसे सुनकर वो खुशी से झूम उठेंगे। बीते दिनों से ऐसी खबरें थीं कि पाताल लोक के ‘हाथीराम चौधरी’ अब मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ में नजर आएंगे। अब इस रूमर्स पर जयदीप ने न्यूज 24 मंथन के मंच पर रिएक्शन दिया है।

यह भी पढ़ें: TV की ‘गोपी बहू’ ने डेढ़ महीने के बेटे का रखा बेहद खास नाम, जानिए क्या है मतलब

---विज्ञापन---

‘द फैमिली मैन’ में जयदीप की एंट्री (Jaideep Ahlawat Joins The Family Man 3)

प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में जयदीप अहलावत की एंट्री को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है।  न्यूज 24 मंथन के मंच पर जब जयदीप अहलावत से सवाल पूछा गया कि रूमर्स हैं कि वो ‘द फैमिली मैन’ में नजर आएंगे? इस सवाल के जवाब में पाताल लोक के ‘हाथीराम चौधरी’ उर्फ जयदीप ने कहा, ‘ये रूमर्स नहीं है’। उनकी इस एक बात ने साफ कर दिया है कि वो पाताल लोक के ‘हाथीराम चौधरी’ के बाद एक खास किरदार के साथ ‘द फैमिली मैन’  सीजन 3 में एंट्री लेने वाले हैं।

---विज्ञापन---

कैसा होगा जयदीप का किरदार

‘द फैमिली मैन’ के दोनों सीजन में ही मनोज बाजपेयी के काम को लोगों ने खूब सराहा है और अब उनके अलावा जयदीप जैसे दमदार एक्टर को सीरीज में देखना दिलचस्प होगा। हालांकि एक्टर के रोल को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ सीरीज में जयदीप का किरदार मनोज बाजपेयी के श्रीकांत के खिलाफ होने वाला है।’

इस सीन के बाद रोने लगे जयदीप 

‘पाताल लोक सीजन 2’ को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस सीरीज में कई इमोशनल सीन्स भी हैं। ऐसे में जयदीप ने बताया कि उनके लिए सीरीज का सबसे इमोशनल सीन कौन-सा था। एक्टर ने बताया कि अपने साथी एसीपी अंसारी की मौत के बाद उनके शव को देखना… ये सीन उनके लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि सीन के दौरान वो खुद सच में रोने लगे थे, जबकि उनका काम अपनी एक्टिंग से दर्शकों को रुलाना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Paatal Lok 2 की ‘पुलिसवाली’ 2 साल रही जेल में, बोल्ड फिल्म में कर चुकी काम

First published on: Jan 28, 2025 03:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola