Devoleena Bhattacharjee Baby Name: टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इस समय मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं, उन्होंने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। देवोलीना ने 18 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया है और देवोलीना और शहनवाज शेख अपने बेटे के साथ अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। लेकिन कपल ने अब तक अपने बेटे का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, इसी वजह से फैंस अब बेबी की एक झलक पाने के लिए बेकरार है। देवोलीना ने क्रिसमस पर बेटे की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने बेटे का चेहरा छुपा लिया था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने फैंस को खुश करते हुए बेबी के नाम को रिवील कर दिया है, इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस को खुश कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor के हमशक्ल का वीडियो वायरल, एक्सप्रेशन देख फैंस भी रह गए हक्के-बक्के
देवोलीना ने बेटे की दिखाई झलक
देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने साल 2022 में शहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज की, जिसके बाद से ही वह अपने फैंस के निशाने पर रहती हैं। कई लोगों का देवोलीना का मुस्लिम शख्स से शादी करना पसंद नहीं आया था और इस वजह से वो जमकर ट्रोल भी हुई थीं। इसी वजह वजह से अब फैंस ये भी देखना चाहते थे कि देवोलीना अपने बेटे का मुस्लिम नाम रखती हैं या नहीं? और एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम रिवील करते हुए इन लोगों की बोलती बंद कर दी है, एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति और बेटे के साथ नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
देवोलीना ने रखा बेटे का नाम
देवोलीना भट्टाचार्जी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें पहली फोटो में उनकी क्यूट फैमिली दिखी हैं, एक्ट्रेस ने अपने बेटे को गोद में लिया है और शहनवाज पास में बैठे हैं। दूसरी फोटो में वह सिर्फ अपने बेटे संग दिख रही हैं और वो लाल रंग के सूट और माथे पर तिलक लगाए दिख रही हैं। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘जब हम अपने परिवार के सबसे नए मेंबर का स्वागत करते हैं तो हमारा दिल उमड़ पड़ता है। जॉय से मिलें, हमारी खुशियों का भंडार!’ इस कैप्शन से साफ है कि देवोलीना ने अपने बेटे का नाम जॉय रखा है, जिसका मतलब है खुशी।
यह भी पढ़ें: Paatal Lok 2 की ‘पुलिसवाली’ 2 साल रही जेल में, बोल्ड फिल्म में कर चुकी काम