Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड की वो मिड बजट मूवी, जिसने ‘जवान’ को दी कड़ी टक्कर; 39 दिन रहा थिएटर्स पर कब्जा

Fukrey 3 Movie: बॉलीवुड की मिड बजट मूवी ने शाहरुख खान की बिग बजट मूवी को सिनेमाघरों में कड़ी टक्कर दी थी। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

Fukrey 3 Movie: बॉलीवुड में कई ऐसी मूवीज हैं जो छोटे बजट की होने के बावजूद भी बड़े बजट की मूवीज को कड़ी टक्कर देती हैं। वहीं ये मूवीज दर्शकों को पसंद भी आती हैं। कभी-कभी ये मूवीज मेकर्स की सोच से परे बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर जाती हैं। आज हम जिस मूवी की बात करने जा रहे हैं वो मिड बजट होने के बावजूद भी शाहरुख खान की ‘जवान’ को कड़ी टक्कर देती नजर आई। ये मूवी सिनेमाघरों में 39 दिनों तक छाई रही। जी हां हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि कॉमेडी मूवी ‘फुकरे 3‘ है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

मूवी की कमाई

साल 2023 में आई ‘फुकरे 3’ ने अपनी धांसू कमाई से सबको चौंका दिया था। 40 करोड़ बजट की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ की कमाई की थी। इसका निर्माण फरहान अख्तर ने किया था। वहीं रितेश सिधवानी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को बहुत कम उम्मीद से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। किसी को आइडिया नहीं था कि ये मूवी इतनी ज्यादा कमाई कर लेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, फोटो शेयर कर बेबी गर्ल का नाम किया रिवील

---विज्ञापन---

ऑडियंस का मिला प्यार

रितेश सिधवानी की ये मूवी साल 2013 में आई फुकरे का तीसरा सीक्वल था। पहले पार्ट को ऑडियंस का खूब प्यार मिला था। वहीं 2017 में मूवी का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया था। इसे भी पसंद किया गया था। मूवी की कास्ट पहले पार्ट से तीसरे पार्ट तक लगभग सेम ही थी।

---विज्ञापन---

मूवी की कास्ट

‘फुकरे’ में चार लड़कों की कहानी दिखाई गई थी। जिन्हें पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा और अली फजल ने निभाया था। वहीं मूवी में पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। ऋचा का ‘भोली पंजाबन’ कैरेक्टर काफी मशहूर हुआ। तीसरे पार्ट में भी ऋचा का ये ही अंदाज देखने को मिला। हालांकि अली फजल ‘फुकरे 2’ से आउट हो गए थे, लेकिन ‘फुकरे 3’ में उनकी एंट्री हुई।

---विज्ञापन---

‘जवान’ से मुकाबला

‘फुकरे 3’ साल 2023 में 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। दरअसल मूवी की डेट 28 सितंबर थी, लेकिन उस महीने शाहरुख खान की ‘जवान’ भी सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार थी तो ‘फुकरे 3’ की रिलीज डेट प्रीपोंड कर दी गई। ये मूवी ‘द वैक्सीन वॉर’ से क्लैश हुई। इसके बाद भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर छा गई। वहीं ये मूवी सिनेमाघरों में 39 दिनों तक चली और शाहरुख की मूवी को भी कड़ी टक्कर दी।

यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan पर बड़ा आरोप, डॉक्टर को रिश्वत देकर सच छुपाने का दावा!

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2025 10:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola