Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Game Changer समेत 5 फिल्में बिगाड़ेंगी Pushpa 2 का खेल, 2025 में होगी रिलीज

upcoming movies 2025: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है, ऐसे में अब देखना होगा कि साल 2025 में कौन-कौन-सी फिल्में 'पुष्पा 2' का खेल खराब कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

upcoming movies 2025
upcoming movies 2025

Upcoming movies 2025: साल 2024 में कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका भी किया। ‘स्त्री 2’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों ने काफी शानदार कमाई की। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है, ऐसे में अब देखना होगा कि साल 2025 में कौन-कौन-सी फिल्में ‘पुष्पा 2’ का खेल खराब कर सकती हैं। इस लिस्ट में 5 ऐसी फिल्में हैं, जो साल 2025 के शुरू के 6 महीने के अंदर रिलीज होने जा वाली हैं। इन सभी फिल्मों से फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें शाहिद कपूर, सलमान खान और विक्की कौशल जैसे स्टार्स के अलावा साउथ के सुपरस्टार राम चरण की फिल्में शामिल हैं।

साल 2025 में रिलीज होंगी ये 5 फिल्में- (Upcoming movies 2025)

गेम चेंजर

‘आरआरआर’ की सक्सेस के बाद साउथ एक्टर राम चरण की पॉपुलैरिटी नॉर्थ में भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। राम चरण की मचअवेडेट फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी 2025 को थियेटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी अहम रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को लंबे वक्त से है और इसके अच्छा कमाई करने की उम्मीद भी है।

---विज्ञापन---

देवा

शाहिद कपूर स्टारर ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में धमाका करने वाली है। इस फिल्म में शाहिद पहली बार पुलिस के किरदार में दिखाई देंगे। मूवी में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े जर्नलिस्ट के किरदार में हैं और यह जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ में दिखाई देने वाली है। शाहिद के फर्स्ट पोस्टर लुक ने तो लोगों को इंप्रेस कर दिया था, अब फैंस को बस फिल्म की रिलीज का वेट है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दूसरी पत्नी से शादी के 4 महीने बाद ही तलाक लेंगे मशहूर एक्टर? वीडियो शेयर कर दिया जवाब

---विज्ञापन---

छावा

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इसी महीने 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, मगर अब फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है। शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास पर आधारित ‘छावा’ 14 फरवरी के दिन रिलीज होगी। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी है।

---विज्ञापन---

घाटी

साल 2025 में हीरो का एक्शन नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी दमदार रोल से सबके छक्के छुड़ाने आ रही हैं। जी हां, अगले साल ‘बाहुबली’ की देवसेना बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की अगली फिल्म ‘घाटी’ भी रिलीज होने वाली है। ‘घाटी’का धांसू टीजर सामने आ चुका है और यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी।

---विज्ञापन---

सिकंदर

सलमान खान के फैंस को इस बार भाईजान से ईदी मिलने वाली है, क्योंकि साल 2025 की ईद पर भाई का नाम लिखा है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद 2025 में रिलीज होने वाली है, जिसका पहले ही ऐलान हो चुका है। सलमान के साथ रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं और इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं।

---विज्ञापन---

रेड2

अजय देवगन ने साल 2024 में अपनी हिट फिल्म रेड के सीक्वल का ऐलान किया है। साल 2018 में रेड ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया था,अब इस फिल्म का सीक्वल अगले साल 2025 में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 1 मई, 2025 को रिलीज होने वाली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के झूठ का पर्दाफाश, रिकॉर्डिंग शेयर कर AP Dhillon ने दिया सबूत

First published on: Dec 22, 2024 03:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola