Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: करीना और पृथ्वीराज ने पूरी की ‘दायरा’ की शूटिंग, 2026 में होगा धमाका

Summary: Entertainment News in Hindi LIVE: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी हो गई है. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया. दरअसल, आलिया भट्ट के पैरेंट्स महेश भट्ट और सोनी राजदान ने 24 दिसंबर को एक क्रिसमस पार्टी रखी, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ. इस पार्टी में रणबीर ऑल ब्लैक अवतार में बेहद डैशिंग लग रहे थे. वहीं, रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और भतीजी समारा साहनी भी स्टाइलिश लुक के साथ पार्टी में पहुंचे. हाल ही में आलिया ने इस क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

---विज्ञापन---

इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 21वें दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत में फिल्म की कमाई 633.50 करोड़ पहुंच चुकी है. रणवीर सिंह की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 985 करोड़ तक पहुंच गया है. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri’ ने पहले दिन सिर्फ 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
21:57 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News: शुभांगी अत्रे ने बताई तलाक की असली वजह

Shubhangi Atre Divorce Reason: 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं. प्रोफेशनल लाइफ में वह जितनी खुशमिजाज नजर आती हैं, उनकी निजी जिंदगी में उतने ही उतार-चढ़ाव रहे हैं. शुभांगी ने अपने पति पीयूष पूरे से हुए तलाक को लेकर बातचीत की है. जहां उन्होंने बताया है कि लगभग 19 साल पुराने रिश्ते को तोड़ना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी शादी को बचाने के लिए हर तरह की मुमकिन कोशिश की, लेकिन अंत में उन्हें अलग होना ही पड़ा. इसके साथ ही उन्होंने अलग होने के पीछे के कारणों के बारे में भी बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

21:17 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News: 'किस किसको प्यार करूं 2' 2026 में होगी री-रिलीज

कपिल शर्मा की इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला मेकर्स ने इसलिए लिया है, क्योंकि उनका मानना है कि इस फिल्म को 'धुरंधर' और 'अवतार' के चलते कम स्क्रीन मिली थीं. ऐसे में फिल्म को प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इसलिए मेकर्स ऐसे समय में इस फिल्म को दोबारा रिलीजस करना चाहते हैं, जो कोई बड़ी फिल्म आस-पास न हो, जिससे फिल्म को ज्यादा स्क्रीन मिल सकें. यहां पढे़ं पूरी खबर...

20:29 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News: रेखा के 'देवर' बनकर पर्दे पर आए थे सलमान

सलमान खान के लिए एक्टिंग का सफर काफी रोमांचक था. दरअसल वो जब फिल्मों में काम की तलाश कर रहे थे, उस वक्त उनके पिता और राइटर सलीम खान बॉलीवुड में काफी फेमस हो चुके थे, उस समय उनका फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम हो गया था. हालांकि सलनाम बिना उनका नाम लिए काम करना चाहते थे. इसके लिए पहले उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया. इसी काम के लिए वो निर्देशक जे. के. बिहारी के पास गए थे. सलमान जिस समय डायरेक्टर के पास गए तो उस समय वो 'बीवी हो तो ऐसी' (1988) का डायरेक्शन कर रहे थे. हालांकि इस फिल्म के लिए जे. के. बिहारी को एक साइड एक्टर की जरूरत थी, जो फिल्म में रेखा के देवर का रोल कर सके. इसके बाद डायरेक्टर ने सलमान को इस रोल के लिए सिलेक्ट कर लिया.

17:24 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News: क्यों ‘दृश्यम 3’ से अलग हुए Akshaye Khanna

'धुरंधर' फिल्म में अपनी एक्टिंग से तहलका मचाने वाले अक्षय खन्ना का नाम अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' में भी बताया जा रहा था. हालांकि किसी कारण से उन्होंने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया...पूरी खबर पढ़ें

17:21 (IST) 26 Dec 2025
‘वार 2’ की वजह से मेकर्स की डूबी लुटिया, YRF ने डिस्ट्रीब्यूटर को लौटाई इतनी मोटी रकम

साल 2025 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘वार 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में शामिल थे. शुरुआत में इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था, लेकिन रिलीज होने के बाद ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई, जिसकी वजह से मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा...पूरी खबर पढ़ें

16:44 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News: Bigg Boss कंटेस्टेंट के साथ बड़ा हादसा, खतरे में पड़ी 7 साल की बेटी की जान

Bigg Boss Marathi Runner-up Pushkar Jog: बिग बॉस मराठी 1 के रनर अप पुष्कर जोग और उनकी बेटी के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

16:28 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News: जब सलमान खान के कारण बची थी इस एक्ट्रेस की मां की जान

कल यानी 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे. सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्मों के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं. कुछ साल पहले सलमान की वजह से इस एक्ट्रेस की मां की जान बची थी... पूरी खबर पढ़ें

16:05 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News: क्या है सलमान खान का पूरा नाम?

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस ने उन्हें कई नाम दिए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान का पूरा नाम क्या है?... पूरी खबर पढ़ें

16:03 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News: Dhurandhar के बाद दीपिका पादुकोण को ध्रुव राठी ने बनाया निशाना

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की प्रोपेगैंडा बताने के बाद फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अब दीपिका पादुकोण की खूबसूरती पर सवाल उठाया है...पूरी खबर पढ़ें

12:11 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News LIVE: करीना और पृथ्वीराज ने पूरी की ‘दायरा’ की शूटिंग

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी हो गई है. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DStwfrkjJ_z/?utm_source=ig_web_copy_link

11:48 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे सेलिब्रेट किया Christmas

बॉलीवुड सितारों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया. जहां आलिया भट्ट अपने पैरेंट्स की क्रिसमस पार्टी में अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंची. वहीं, कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DSsctfPjcVs/?utm_source=ig_web_copy_link

11:22 (IST) 26 Dec 2025
Avatar Fire And Ash Box Office Collection: सात दिन में 100 करोड़ पार 'अवतार 3'

Avatar Fire And Ash Collection: हॉलीवुड फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. क्रिसमस के मौके पर फिल्म ने कमाई के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है...पूरी खबर पढ़ें

11:21 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News: Eisha Singh ने गुपचुप तरीके से इस हैंडसम एक्टर संग की थी सगाई?

नागिन 7 में नजर आने वाली एक्ट्रेस ईशा सिंह ने हाल ही में अपने और अविनाश मिश्रा की सगाई की अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया है और बताया है कि यह खबरें झूठी थीं. साथ ही ये भी कहा कि, उनकी मां ने इसको लेकर किसी भी तरह का कंफर्मेशन नहीं दिया था,जो भी इस तरह का दावा कर रहे हैं वे उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी...पूरी खबर पढ़ें

11:19 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News: भूलकर भी न देख लेना ये 7 हॉरर फिल्में, सपने में भी लगेगा डर

कुछ लोगों को भूतियां फिल्में खूब पसंद आती है. वहीं कुछ लोग इसे देखने से दूर भागते हैं. आज हम आपके लिए 7 ऐसी डरावनी फिल्में लेकर आए हैं. जिन्हें अकेले देखने में आपके पसीने छूट जाएंगे... पूरी लिस्ट देखें

10:23 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri’ का पहला दिन

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri’ ने पहले दिन सिर्फ 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले दिन 9 करोड़ रुपये रहा.

https://www.instagram.com/p/DSpbvjTjZMi/?utm_source=ig_web_copy_link

09:13 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News LIVE: रजनीकांत की 'जेलर 2' में होगा बॉलीवुड का ये सुपरस्टार

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर 2' में बॉलीवुड का एक सुपरस्टार नजर आने वाला है. खबरें हैं कि शाहरुख खान 'जेलर 2' में एक स्टार-स्टडेड कैमियो कर सकते हैं. हाल ही में एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने इसका एक बड़ा हिंट दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DEzoh1eMMkU/?utm_source=ig_web_copy_link

08:38 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Dhurandhar की धुआंधार कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने 21वें दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत में फिल्म की कमाई 633.50 करोड़ पहुंच चुकी है. रणवीर सिंह की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 985 करोड़ तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DSrPm1KjHzi/?utm_source=ig_web_copy_link

07:54 (IST) 26 Dec 2025
Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का क्रिसमस सेलिब्रेशन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया. दरअसल, आलिया भट्ट के पैरेंट्स महेश भट्ट और सोनी राजदान ने 24 दिसंबर को एक क्रिसमस पार्टी रखी, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ. इस पार्टी में रणबीर ऑल ब्लैक अवतार में बेहद डैशिंग लग रहे थे. वहीं, रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और भतीजी समारा साहनी भी स्टाइलिश लुक के साथ पार्टी में पहुंचे. हाल ही में आलिया ने इस क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/p/DSpbvjTjZMi/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Dec 26, 2025 07:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.