---विज्ञापन---

Entertainment Hindi LIVE: 21 साल की ये स्टार किड तेलुगु सिनेमा में करेंगी डेब्यू, बॉलीवुड में दे चुकी हैं फ्लॉप फिल्म

Entertainment in Hindi LIVE: बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्म देने के बाद 21 साल की ये स्टार किड अब तेलुगु सिनेमा में हाथ आजमाएंगी. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थाडानी बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्म देने के बाद अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. राशा थाडानी तेलुगु सिनेमा में सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे जयकृष्ण घट्टामनेनी के साथ डेब्यू कर रही हैं. हाल ही में महेश बाबू ने X पर अपने भतीजे जयकृष्ण की डेब्यू फिल्म ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ का टीजर रिलीज किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘श्रीनिवास मंगपुरम का टीजर लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है. जयकृष्ण को सिनेमा की खूबसूरत दुनिया में कदम रखते हुए देखकर गर्व हो रहा है. उन्हें शुभकामनाएं और हर कदम पर उनकी तरक्की देखने के लिए उत्सुक हूं.’

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स लारा दत्ता का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. लारा दत्ता साल 1997 में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल बनी और साल 2000 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज जीता. लारा दत्ता ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘अंदाज’ से की थी. जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद लारा दत्ता ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘भागम भाग’, ‘नो एंट्री’, ‘मस्ती’, ‘हाउसफुल’ और ‘डॉन 2’ जैसी फिल्में शामिल है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 28वें दिन 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1099.72 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया है. वहीं, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने 6वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 27.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 43.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
21:36 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही 2 घंटे 21 मिनट की ये कॉमेडी फिल्म

ये फिल्म आज 16 अप्रैल को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. कॉमेडी जसे भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. महज 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको हैरान कर दिया. अब आप इसे हिंदी भाषा में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में...पूरी खबर पढ़ें

20:35 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: कौन हैं मिस इंडिया कशिश मेथवानी? मॉडलिंग छोड़ बनीं इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट

मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली मशहूर मॉडल कशिश मेथवानी ने एक नई मिसाल पेश की है. चकाचौंध की दुनिया से देश की सेवा में अपना समर्पण करना लिए काफी बड़ी बात है. लेकिन कशिश के अंदर वो जज्बा है. वो अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं. उन्होंने CDS परीक्षा में AIR 2 हासिल कर इतिहास रच दिया है...पूरी खबर पढ़ें

17:59 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग कितनी हुई?

Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए तैयार है. फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) के पेड प्रीव्यू शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. वहीं फिल्म की रिलीज डेट कल यानी 17 अप्रैल है. जहां प्रशंसक इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस के गलियारों में चर्चा इस बात की है कि क्या यह फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के सामने अपना दम दिखा पाएगी? पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:25 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज

आमिर खान के बेटे एक्टर जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज हुआ है. इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नजर आएगी.

https://www.instagram.com/reel/DXLrmMjjYUu/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

15:44 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: खलनायक बनने के लिए लगभग 2 महीने नहीं नहाया था ये एक्टर

राजकुमार संतोषी की फिल्म 'चाइना गेट' (1998) भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी विशाल स्टारकास्ट के लिए जानी जाती है, जिसमें अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे 14 दिग्गज कलाकार एक साथ थे. लेकिन इन दिग्गजों के बीच जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वह थे डाकू 'जगीरा' के किरदार में मुकेश तिवारी. फिल्म 'चाइना गेट' में मुकेश तिवारी का 'जगीरा' अवतार भारतीय सिनेमा के सबसे क्रूर विलेन्स में गिना जाता है. जिस फिल्म में इतने सारे अनुभवी सितारे हों, वहां अपनी पहचान बनाना किसी भी नए कलाकार के लिए बड़ी चुनौती थी. मुकेश तिवारी ने इस किरदार को निभाने के लिए जितनी मेहनत की, वह आज के दौर के एक्टर्स के लिए एक मिसाल है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

14:55 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘डकैत’ ने 6वें दिन की इतनी कमाई

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने 6वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 27.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 43.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DXJ852sDBNN/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:31 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: राघव चड्ढा या परिणीति चोपड़ा? किसकी नेटवर्थ है सबसे ज्यादा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की जोड़ी न केवल अपनी लव स्टोरी के लिए, बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति के अंतर को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती है. हालिया आंकड़ों और रिपोर्टों के अनुसार, परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति उनके पति राघव चड्ढा की तुलना में काफी अधिक है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:55 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 28वें दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 28वें दिन 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1099.72 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया है. वहीं, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने 6वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

https://www.instagram.com/reel/DWA6SooEWgM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:50 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: लारा दत्ता का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स लारा दत्ता का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. लारा दत्ता साल 1997 में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल बनी और साल 2000 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज जीता. लारा दत्ता ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘अंदाज’ से की थी. जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद लारा दत्ता ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘भागम भाग’, ‘नो एंट्री’, ‘मस्ती’, ‘हाउसफुल’ और ‘डॉन 2’ जैसी फिल्में शामिल है.

https://www.instagram.com/p/CiiaI2uDn6g/

11:14 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: टाइम 100 की लिस्ट में शामिल हुए रणबीर कपूर

टाइम मैगजिन ने बुधवार को 2026 के 100 इंफ्यूएंशल लोगों की लिस्ट जारी की. जिनमें बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हैं, जो लिस्ट में शामिल भारतीय सिनेमा जगत का इकलौता नाम हैं. वहीं दूसरा भारतीय व्यक्ति सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना हैं. पढ़ें पूरी खबर...

08:42 (IST) 16 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: 21 साल की ये स्टार किड तेलुगु सिनेमा में करेंगी डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थाडानी बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्म देने के बाद अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. राशा थाडानी तेलुगु सिनेमा में सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे जयकृष्ण घट्टामनेनी के साथ डेब्यू कर रही हैं. हाल ही में महेश बाबू ने X पर अपने भतीजे जयकृष्ण की डेब्यू फिल्म ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ का टीजर रिलीज किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘श्रीनिवास मंगपुरम का टीजर लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है. जयकृष्ण को सिनेमा की खूबसूरत दुनिया में कदम रखते हुए देखकर गर्व हो रहा है. उन्हें शुभकामनाएं और हर कदम पर उनकी तरक्की देखने के लिए उत्सुक हूं.’

First published on: Apr 16, 2026 08:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.