बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की पुरानी लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। यूं तो बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या आहूजा और दोनों बेटों के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन अब उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड पूजा भट्ट ने सालों बाद अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने कबूल किया कि 90 के दशक में वह बॉबी देओल के साथ रिश्ते में थीं और उन्हें बॉबी से प्यार हो गया था। पूजा ने बताया कि बॉबी के साथ बिताया गया वक्त उनके जीवन का बेहद खास और “मैजिकल” दौर था। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद भी वो उन यादों को संभालकर रखे हुए हैं और ज्यादा बातें करके उन खूबसूरत पलों को खराब नहीं करना चाहतीं। बता दें कि उस दौर में बॉबी देओल का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था, जिनमें पूजा भट्ट और नीलम कोठारी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। हालांकि बॉबी और पूजा का रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया। इंटरव्यू में पूजा ने कहा कि दोनों अलग-अलग परिस्थितियों में जी रहे थे और शायद वक्त उनके रिश्ते के पक्ष में नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि बॉबी अब अपनी फैमिली के साथ खुश हैं और वह उनकी जिंदगी की इज्जत करती हैं। पूजा ने साफ कहा कि पुराने रिश्तों को गरिमा के साथ याद रखना चाहिए।
---विज्ञापन---
Bobby Deol की याद में तड़पी तलाकशुदा Ex-गर्लफ्रेंड,बताया मैजिकल। 30 साल बाद अफेयर पर तोड़ी चुप्पी !
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की पुरानी लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। यूं तो बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या आहूजा और दोनों बेटों के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन अब उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड पूजा भट्ट ने सालों बाद अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।
First published on: May 28, 2026 04:07 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola